अध्यात्म

Mohini Ekadashi Parana 2023: मोहिनी एकादशी 2023 व्रत का पारण समय, विधि और नियम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 2, 2023, 06:00 AM IST

Mohini Ekadashi 2023 Parana Time and Vidhi: भगवान विष्णु को समर्पित मोहिनी एकादशी व्रत 1 मई 2023 को है। इस व्रत का पारण द्वादशी तिथि पर किया जाएगा। यहां जानिए मोहिनी एकादशी व्रत 2023 पारण के लिए शुभ मुहूर्त। साथ ही आप यहां मोहिनी एकादशी व्रत के पारण की विधि व नियम भी जान सकते हैं।

Image

Mohini Ekadashi 2023: जानिए मोहिनी एकादशी पर पारण कब और कैसे करें

Mohini Ekadashi 2023 Parana Time and Rules: हिंदू धर्म में मोहिनी एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण कर इसी दिन पृथ्वी को असुरों से बचाया था। मोहिनी एकादशी व्रत का यह खास दिन आज है। वहीं, इसका पारण द्वादशी तिथि पर किया जाएगा। धार्मिक ग्रंथों में, एकादशी व्रत के नियमों का विशेष महत्व बताया गया है। इतना ही नहीं व्रत के साथ-साथ पारण के भी कुछ नियमों को बताया गया है। कहते हैं, इन नियमों का पालन करने से ही व्रत को पूर्ण और फलदाई माना जाता है। जानिए मोहिनी एकादशी व्रत 2023 के पारण का शुभ मुहूर्त और विधि।

मोहिनी एकादशी 2023 पारण का समय (Mohini Ekadashi 2023 Paran Time)

  • एकादशी तिथि प्रारंभ: 30 अप्रैल, रात 08:28 बजे से।
  • एकादशी तिथि समापन: 01 मई, रात 10:09 बजे तक।
  • पारण का समय: 02 मई 2023, सुबह 05:40 बजे से 08:19 बजे तक।

Mohini Ekadashi 2023 Parana Rules (पारण की विधि और नियम):

  1. एकादशी व्रत के अगले दिन यानी द्वादशी को सबसे पहले भगवान विष्णु की प्रतिमा को स्‍नान करवाएं।
  2. अब विष्णु भगवान पर अक्षत, दीपक, नैवेद्य आदि अर्पित कर उनकी विधिपूर्वक पूजा करें।
  3. पूजन के बाद किसी गरीब या ब्राह्मण को भोजन, दान, दक्षिणा आदि करा दें।
  4. इसके बाद शुभ मुहूर्त में एकादशी के दिन पूजा में चढ़ाए गए प्रसाद से अपना व्रत खोलें।
  5. व्रत के पारण वाले दिन चावल जरुर खाना चाहिए, द्वादशी पर चावल खाना उत्तम माना गया है।
  6. भगवान विष्णु को तुलसी अतिप्रिय है। आप एकादशी व्रत का पारण तुलसी के पत्तों को मुंह में डालकर भी कर सकते हैं।

इसके अलावा मान्यता है कि आंवले के पेड़ पर विष्णु भगवान का वास होता है। ऐसे में व्रत का पारण आप आंवला खाकर भी कर सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article