अध्यात्म

Mithun Sankranti 2024 Date: मिथुन संक्रांति कब है? जानिए सही तिथि और महत्व

Mithun Sankranti 2024 Date: हिंदू धर्म में संक्रांति तिथि का खास महत्व है। जब सूर्य देव वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करते हैं। तब मिथुन संक्रांति मनाई जाती है। आइए जानें कब है मिथुन संक्रांति।

Image

Mithun Sankranti 2024

Mithun Sankranti 2024 Date: ग्रहों के राजा सूर्यदेव जब एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। तब संक्रांति की तिथि पड़ती है। हिंदू धर्म शास्त्र में संक्रांति तिथि का विशेष महत्व है। ये दिन गंगा स्नान और दान के लिए भी सर्वोत्तम माना गया है। इस समय में सूर्य वृषभ राशि में विराजमान हैं। जब सूर्य वृष राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करते हैं। उस समय में मिथुन संक्रांति मनाई जाती है। मिथुन संक्रांति के दिन जप, तप और सूर्य देव की पूजा करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। आइए जानें कब है मिथुन संक्रांति।

Mithun Sankranti 2024 Date (मिथुन संक्रांति डेट 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रह 15 जून को देर रात में 12 बजकर 37 मिनट पर वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में मिथुन संक्रांति 15 जून 2024 को मनाया जाएगा।

Mithun Sankranti 2024 Shubh Muhurat (मिथुन संक्रांति शुभ मुहूर्त 2024)

मिथुन संक्रांति के दिन पुण्य काल सुबह 05 बजकर 23 मिनट से दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक रहने वाला है। इस समय में गंगा स्नान और पूजा करना शुभ होगा। इसके साथ ही इस दिन जल, लाल फूल, गुड़, लाल चंदन को मिलाकर सूर्यदेवता को जल अर्पित करें।

मिथुन संक्रांति महत्व (Mithun Sankranti Importance)

उड़ीसा में मिथुन संक्रांति के दिन का खास महत्व है। इस दिन लोग सूर्य देवता से अच्छी फसल के लिए और बारिश के लिए कामना करते हैं। इस संक्रांति तिथि के बाद से वर्षा ऋतु की शुरुआत होती है। मिथुन संक्रांति के दिन पूर्वजों की पूजा का भी विधान है। बहुत जगहों पर इस दिन सिलबट्टे की पूजा भूदेवी के रूप में की जाती है।
Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article