अध्यात्म

Mithun Rashi Rashifal 2023: शनि ढैय्या हो रही है समाप्त, बड़े बदलावों के लिए हो जाएं तैयार!

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Dec 11, 2022, 05:05 PM IST

Mithun Rashi Rashifal 2023 (Gemini Yearly Horoscope 2023) Mithun Rashi 2023 Rashifal Kaisa Rahega in Hindi: नया साल मिथुन वालों के लिए काफी खास साबित होने वाला है। आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी। शनि ढैय्या (Shani Dhaiya) से मुक्ति मिलेगी। बिजनेस वाले जातकों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

Image

Mithun Rashifal 2023: मिथुन राशिफल 2023

Mithun Rashi Rashifal 2023 (Gemini Yearly Horoscope 2023) Mithun Rashi 2023 Rashifal Kaisa Rahega in Hindi: वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार नया साल मिथुन वालों के लिए काफी खास साबित होने वाला है। नए साल में आपको शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। जिससे आपकी जिंदगी में कई अहम बदलाव देखने को मिलेंगे। 2023 आपके लिए बहुत अच्छा साबित होगा। भाग्य मजबूत रहेगा। आपकी निर्णय क्षमता बढ़ेगी। नौकरी में परिवर्तन के योग है। आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी। आमदनी बढ़ने के प्रबल आसार हैं। जानिए 2023 का अपना विस्तृत राशिफल।

मिथुन करियर राशिफल 2023 (Mithun Career Rashifal 2023)

17 जनवरी को आपको शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। इसके बाद का समय आपके करियर के लिए शानदार साबित होगा। मनचाही नौकरी प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। इस साल आपका कद अपने कार्यक्षेत्र में ऊंचा होगा और इस दौरान आपकी तनख्वाह भी बढ़ेगी। आपके कार्यभार में भी बढ़ोतरी होगी। साल के अंतिम तीन महीने सबसे ज्यादा अच्छे रहेंगे।

मिथुन वित्त राशिफल 2023 (Mithun Fincance Rashifal 2023)

पूरे साल आपकी आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी। शुक्र महाराज भी गोचर करके राशि बदलेंगे और बृहस्पति का गोचर जब अप्रैल में एकादश भाव में हो जाएगा तो आपको आर्थिक तौर पर बेहद अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। आपके पास धन कमाने के कई सुनहरे अवसर हाथ आएंगे। अप्रैल से अगस्त के दौरान आपको आर्थिक तौर पर कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। सरकारी क्षेत्र में शानदार सफलता प्राप्त होने के योग हैं। सितंबर से नवंबर के बीच आप आर्थिक तौर पर कुछ बचत करने में सक्षम रहेंगे।

मिथुन व्यापार राशिफल 2023 (Mithun Business Rashifal 2023)

मिथुन राशिफल 2023 के अनुसार व्यापार जगत से जुड़े लोगों के लिए ये साल काफी अनुकूल रहने वाला है। वर्ष की शुरूआत थोड़ी तनावपूर्ण रहेगी लेकिन बाद का समय अच्छा दिखाई दे रहा है। साझेदारी के काम में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। 17 जनवरी के बाद आपके भाग्य में बढ़ोतरी होगी। फिर 22 अप्रैल को बृहस्पति महाराज की कृपा से आपको व्यापार में उन्नति प्राप्त होगी। नया बिजनेस शुरू करने के लिए समय अच्छा है। इस वर्ष आप बिजनेस में प्रसिद्धि और सफलता प्राप्त करेंगे।

मिथुन धन राशिफल 2023 (Mithun Money Rashifal 2023)

मिथुन राशि वालों को धन लाभ के योग बनेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी। धन हानि के योग बन रहे हैं और खर्चों में अप्रत्याशित रूप से बढ़ोतरी होगी। जुलाई से अगस्त के दौरान उत्तम धन लाभ के योग बनेंगे। फिर बृहस्पति महाराज की कृपा से आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। साल के आखिरी तीन महीने आपकी आर्थिक स्थिति को और भी ज्यादा मजबूत करेंगे। इस दौरान किए गए छोटे से प्रयास भी आपको उत्तम सफलता दिलाएंगे।

मिथुन प्रेम राशिफल 2023 (Mithun Love Rashifal 2023)

मिथुन राशि के लोगों के प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव की स्थिति पैदा हो सकती है। विशेष रूप से जनवरी से लेकर अप्रैल के बीच प्रेम संबंधों में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। अप्रैल के बाद से आपके प्रेम संबंधों में सुधार आने लगेगा। आप अपने प्रेमी के प्रति आकर्षण महसूस करेंगे। इसी वर्ष आप अपने प्रियतम से विवाह कर सकते हैं।

मिथुन शिक्षा राशिफल 2023 (Mithun Education Rashifal 2023)

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए ये नव वर्ष कई मायनों में बढ़िया रहने वाला है। हालांकि वर्ष की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। जनवरी महीने में आपको शिक्षा में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। लेकिन अप्रैल के बाद से आपको शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी उन्नति मिलेगी। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को वर्ष की शुरुआत में बड़ा तोहफा मिल सकता है। अप्रैल के मध्य से आगे का समय उच्च शिक्षा में उत्तम सफलता प्रदान करेगा।

मिथुन स्वास्थ्य राशिफल 2023 (Mithun Health Rashifal 2023)

वर्ष की शुरुआत में आपका स्वास्थ्य कुछ खराब रह सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं वर्ष की शुरुआत से आपको परेशान करेंगी। उदर रोग होने की प्रबल संभावना रहेगी। इसलिए अच्छा खानपान रखने की सलाह आपको दी जाती है। इस वर्ष आपको अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। इस दौरान किसी तरह की शारीरिक क्षति, चोट या दुर्घटना होने के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशिफल 2023 ज्योतिषीय उपाय (Mithun Rashifal 2023 Astrological Remedies)

प्रतिदिन अपने घर के भोजन से पहली रोटी गौ माता को दें। प्रत्येक बुधवार को गौ माता को हरा पालक, हरा चारा खिलाएं। भगवान विष्णु जी को समर्पित श्री विष्णु सहस्त्रनाम स्त्रोत का पाठ करें। बुधवार का व्रत आपके लिए लाभकारी साबित होगा। यदि आप किसी कठिन समस्या से जूझ रहे हैं तो गजेंद्र मोक्ष स्तोत्र का पाठ आपके लिए लाभदायक रहेगा।

2023 Horoscope Mesh To Meen Rashi In Hindi (सभी राशियों का 2023 का राशिफल)

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article