अध्यात्म

Meen Rashi Rashifal 2023: मीन वालों का हाल बेहाल करेंगे शनि देव, शनि साढ़े साती होगी शुरू

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Dec 3, 2022, 07:55 AM IST

Meen Rashi Rashifal 2023 (Pisces Yearly Horoscope 2023) Meen Rashi 2023 Rashifal Kaisa Rahega in Hindi: नया साल आपके करियर और प्रेम जीवन के लिए शानदार साबित होने वाला है। लेकिन आर्थिक मामलों को लेकर नए साल में सतर्क रहना होगा।

Image

Meen Rashifal 2023: मीन राशिफल 2023

Meen Rashi Rashifal 2023 (Pisces Yearly Horoscope 2023) Meen Rashi 2023 Rashifal Kaisa Rahega in Hindi: मीन राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति जो वर्ष की शुरुआत से लेकर 22 अप्रैल तक आपकी ही राशि में रहेंगे। ये समय आपके लिए शानदार रहेगा। कर्मफल दाता शनि वर्ष की शुरुआत में आपके एकादश भाव में रहेंगे और आपकी आमदनी में बढ़ोतरी करने का काम करेंगे। लेकिन 17 जनवरी में शनि आपके द्वादश भाव में चले जाएंगे, यहां से आपके खर्चों में बढ़ोतरी होनी शुरू हो जाएगी। क्योंकि इस दौरान आप पर शनि साढ़े साती (Shani Sade Sati) लग जाएगी। इस समय आपकी आमदनी में अचानक से कमी आ जाएगी। जानिए आपकी जीवन के हर एक पहलू के लिए ये साल कैसा रहने वाला है।

Mesh Rashi Rashifal 2023

मीन करियर राशिफल 2023 (Meen Career Rashifal 2023)

इस साल आपको करियर में अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। आपके काम की जमकर तारीफ होगी। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। गुरु बृहस्पति भी आपकी निर्णय लेने की क्षमता को अच्छा करेंगे। नौकरी में सफलता मिलेगी। लेकिन मई से जुलाई के बीच नौकरी छूटने का खतरा दिखाई दे रहा है। इसलिए थोड़ी सावधानी रखनी होगी। सितंबर से दिसंबर के बीच नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। इस दौरान आपको अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है।

मीन वित्त राशिफल 2023 (Meen Finance Rashifal 2023)

इस वर्ष मीन राशि के जातकों को वित्तीय स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। वर्ष की शुरुआत में तो आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी लेकिन आगे चलकर वित्तीय संतुलन कुछ बिगड़ सकता है। 17 जनवरी 2023 को जब शनि आपके द्वादश भाव में आ जाएंगे तब खर्चों में अचानक से बढ़ोतरी हो जाएगी। 22 अप्रैल के बाद बृहस्पति भी दूसरे भाव में राहु से युति करेंगे जिससे गुरु चांडाल योग बनेगा। ऐसे में अप्रैल से लेकर अगस्त तक का समय आर्थिक मामलों को लेकर ज्यादा परेशानी पैदा कर सकता है।

मीन व्यापार राशिफल 2023 (Meen Business Rashifal 2023)

वर्ष की शुरुआत आपके लिए शानदार रहेगी। देव गुरु बृहस्पति सप्तम भाव को पूर्ण दृष्टि से देखेंगे और शनिदेव भी एकादश भाव में होंगे। ग्रहों की ये स्थिति आपको भरपूर लाभ देगी। आप जिस काम में भी हाथ डालेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। बिजनेस में आप खूब तरक्की हासिल करेंगे और आपको समाज के वरिष्ठ अनुभवी लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। फरवरी से अगस्त के बीच आपको विदेशी माध्यमों से भी व्यापार में उन्नति मिलेगी। सितंबर और अक्टूबर के महीने आपको बिजनेस में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

मीन धन राशिफल 2023 (Meen Money Rashifal 2023)

मीन वालों के लिए धन और लाभ की स्थिति मध्यम रहने वाली है। हालांकि वर्ष की शुरुआत अच्छी होगी। लेकिन 17 जनवरी को शनि के राशि बदलते ही आपको धन से जुड़े मामलों में समस्याएं आने लगेंगी। लगातार खर्च बढ़ने के योग हैं। अप्रैल के बाद से धन की स्थिति कुछ कमजोर रह सकती है। अप्रैल के अंत से लेकर अगस्त के मध्य तक का समय चुनौतीपूर्ण ज्यादा रहेगा। इस दौरान निवेश से बचें। लेकिन अक्टूबर से स्थिति में कुछ सुधार होने लगेगा। ये समय धन संचय करने में मददगार बनेगा।

मीन प्रेम राशिफल 2023 (Meen Love Rashifal 2023)

वर्ष की शुरुआत में आपकी लव लाइफ शानदार रहेगी। लेकिन 17 जनवरी के बाद से आपकी प्रियतम के बीच की दूरियां बनेगी। अपने रिश्ते में ईमानदारी बनाए रखने की पूरी कोशिश करें। हालांकि इस साल आपका रिश्ता आगे बढ़ सकता है। अगर आप किसी से प्रेम करते हैं या उनसे विवाह करना चाहते हैं तो ये साल आपके लिए अनुकूल रहेगा। प्रेम विवाह होने के योग बन रहे हैं। आपको 10 मई से 1 जुलाई के बीच मंगल के पंचम भाव में होने के समय लव लाइफ को लेकर सावधान रहना होगा। मंगल अपनी नीच राशि में होने के कारण आपके प्रेम संबंधों में टकराव की स्थिति उत्पन्न कर सकते हैं।

मीन शिक्षा राशिफल 2023 (Meen Education Rashifal 2023)

मीन राशि के विद्यार्थियों के लिए इस वर्ष की शुरुआत अच्छी होगी। शुक्र और बृहस्पति तथा शनि के संयुक्त प्रभाव से आप शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। ये समय आप की शिक्षा के लिए अनुकूल रहेगा। लेकिन अप्रैल से अगस्त और सितंबर के महीने आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में आपका मन पढ़ाई में बिल्कुल भी नहीं लगेगा। आपको इस दौरान अपनी पढ़ाई पर और भी ज्यादा फोकस करने की आवश्यकता होगी। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को वर्ष के प्रथम तिमाही और अंतिम तिमाही में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के लिए ये साल शुभ है।

मीन स्वास्थ्य राशिफल 2023 (Meen Health Rashifal 2023)

आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। द्वितीय भाव में राहु के उपस्थित रहने से आपको अपने खान-पान को असंतुलित रखने की आदत पड़ सकती है। जिस वजह से आपको कोई रोग हो सकता है। 17 जनवरी को जब शनि आपके द्वादश भाव में आएंगे तो ये अवधि आपके स्वास्थ्य के लिए और भी ज्यादा कष्टदायी रहेगी। इसलिए आपको एक अपने स्वास्थ्य के प्रति काफी सतर्क रहना होगा। एक अच्छी दिनचर्या बनाकर उसका पालन करना होगा। अप्रैल से आपको आंख में दर्द, नेत्र रोग, दांतों में दर्द, मुंह के छाले आदि या टॉन्सिल की समस्या भी हो सकती है।

मीन राशिफल 2023 ज्योतिषीय उपाय (Meen Rashi 2023 Astrological Remedies)

बृहस्पति देव के बीज मंत्र का जाप करने से लाभ मिलेगा। गुरुवार के दिन मीठे पीले चावल बना कर भगवान को भोग लगाकर उसे खुद भी प्रसाद स्वरूप ग्रहण करें। इससे गुरु ग्रह मजबूत होगा। प्रत्येक बृहस्पतिवार को पीपल के पेड़ और केले के पेड़ पर जल चढ़ाएं। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए गुरुवार के दिन ब्राह्मणों और विद्यार्थियों को भोजन कराएं।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article