अध्यात्म

Mathura Famous Temple: इस जन्माष्टमी मथुरा के इन 5 मंदिरों के जरूर करें दर्शन

Mathura Famous Mandir: मथुरा में वैसे तो बहुत से लोकप्रिय मंदिर हैं। लेकिन यहां आप जानेंगे यहां के सबसे खूबसूरत और प्रसिद्ध मंदिर जहां जन्माष्टमी (Janmashtami 2023) का त्योहार बेहद धूम-धाम से मनाया जाता है।

Image

Famous Temples Of Mathura To Celebrate Janmashtami 2023

Mathura Famous Temple: भगवान कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा के मंदिर विश्व भर में प्रसिद्ध हैं। यहां पूरे साल भक्तों का तांता लगा रहता है। लेकिन जन्माष्टमी के अवसर पर यहां अलग ही रौनक देखने को मिलती है। इस साल जन्माष्टमी (Janmashtami 2023) का त्योहार 6 सितंबर को मनाया जाएगा। ये त्योहार भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव (Krishna Janmashtami 2023) के रूप में मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं अनुसार भगवान कृष्ण का जन्म भाद्र मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मथुरा के कारागार में हुआ था। ऐसे में इस शुभ अवसर पर मथुरा के मंदिरों (Janmashtami In Mathura) के दर्शन करना अत्यंत शुभ माना जाता है। यहां देखें मथुरा के प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर (Mathura Krishna Mandir)।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर - Krishan Janambhoomi Temple

ये वही स्थान है जहां भगवान कृष्ण ने जन्म लिया था। यहां का सबसे आकर्षक वो कारावास है जहां कृष्ण का जन्म हुआ था। ये मंदिर भारत के सबसे लोकप्रिय मंदिरों में से एक है। इसकी खूबसूरती देखने लायक है। यहां आने का सबसे अच्छा समय जन्माष्टमी या होली है।

द्वारकाधीश मंदिर - The Dwarkadhish Temple

द्वारकाधीश मंदिर भी मथुरा के सबसे पवित्र मंदिरों में आता है। ये अपनी शानदार वास्तुकला के लिए पूरे विश्व में जाना जाता है। इस मंदिर का निर्माण 1814 में किया गया था। मंदिर में काले मार्बल से बनी कृष्ण की प्रतिमा है और साथ में सफेद मार्बल से बनी राधा की प्रतिमा की सुंदरता अतुल्नीय है।

बिड़ला मंदिर - Birla Temple

मथुरा का बेहद खूबसूरत मंदिर जिसे देखते ही हर कोई मंत्र मुग्ध हो जाता है। ये मंदिर भगवान लक्ष्मी नारायण को समर्पित है। सफेद मार्बल से बने इस मंदिर की वास्तुकला शानदार है। ये मंदिर मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन से लगभग 6.5 किमी की दूरी पर स्थित है।

बांके बिहारी मंदिर - Banke Bihari Temple

बांके बिहारी मंदिर भी मथुरा के सबसे लोकप्रिय मंदिरों की लिस्ट में शामिल है। यहां भगवान कृष्ण की अद्भुत प्रतिमा को देखकर आपके चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाएगी। मंदिर के मुख्य प्रवेश पर पारंपरिक डिज़ाइन बनाया गया है। जो मंदिर का मुख्य आकर्षण है। कहते हैं श्री बांके बिहारी के दर्शन मात्र से ही व्यक्ति सारे दुख-दर्द भूल जाता है।

केशव देव मंदिर - Keshav Dev Temple

केशव देव मंदिर श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर के पास ही है। ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर की भूमि पर ही भगवान कृष्ण को बंदी बनाया गया था। भगवान कृष्ण को समर्पित इस मंदिर में जन्माष्टमी के दौरान बड़ी संख्या में तीर्थयात्री दर्शन करने के लिए आते हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article