Mars Transit October 2022: मंगल को साहस और ऊर्जा का कारक ग्रह माना जाता है। इस ग्रह का असर जीवन के हर क्षेत्र में पड़ता है। मंगल के कारक ही कुंडली में मांगलिक या मंगल दोष का निर्माण होता है। ज्योतिष में इस ग्रह का विशेष महत्व माना जाता है। कुंडली में इस ग्रह के कमजोर होने पर व्यक्ति गुस्सैल और क्रोधी बनता है। वहीं इसके मजबूत होने पर व्यक्ति अपने कार्यों को व्यवस्थित तरीके से करने में माहिर होता है। 16 अक्टूबर को मंगल ने अपने शत्रु ग्रह की राशि मिथुन में प्रवेश कर लिया है। जानिए इस गोचर से किन राशियों की जिंदगी में भूचाल आने के संकेत मिल रहे हैं।
मिथुन राशि- इस दौरान आपके स्वभाव में आक्रामकता देखने को मिलेगी। इस समय कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। नुकसान होने की प्रबल संभावना है। इसलिए सावधानी बरतें। कुछ राशि वालों की अपने जीवनसाथी से लड़ाई भी हो सकती है। आपके लिए सलाह है कि इस दौरान अपने आप को शांत रखने की कोशिश करें।
तुला राशि- मंगल का गोचर आपको स्वास्थ्य और धन संबंधी समस्या दे सकता है। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में कुछ अड़चन पैदा हो सकती है। व्यापारी जातकों को भी इस समय निवेश करना भारी पड़ सकता है। किसी बड़े नुकसान की संभावना है। इसलिए सतर्क रहें।
वृश्चिक राशि- कार्यक्षेत्र में किसी भी काम को समय पर पूरा करने में बाधा उत्पन्न होगी। आप किसी काम में गलती कर सकते हैं। इसलिए सावधानी से कोई भी काम करें। बिजनेस में भारी नुकसान होने की संभावना है। किसी से धोखा मिल सकता है। कुल मिलाकर ये समय सतर्क रहने का है।
धनु राशि- शादीशुदा जातकों को वैवाहिक जीवन में समस्या हो सकती है। आपके अंदर क्रोध में वृद्धि होने की संभावना है। जिससे आपका अपने जीवनसाथी के साथ कोई बड़ा विवाद हो सकता है। नौकरी में अड़चन आ सकती है। आर्थिक हानि होने की संभावना है।
