अध्यात्म

29 दिनों तक मिथुन राशि में रहेंगे मंगल देव, 5 राशियों का करेंगे कल्याण, धन-धान्य में होगी वृद्धि

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 09:31 AM IST

Mangal Transit October 2022: मंगल ने 16 अक्टूबर को मिथुन राशि में प्रवेश कर लिया है। जानिए ये गोचर किन राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है।

Image

मंगल देव ने 16 अक्टूबर को मिथुन राशि में प्रवेश कर लिया है।

Mangal Rashi Parivartan October 2022: मंगल ने 16 अक्टूबर को मिथुन राशि में प्रवेश कर लिया है। जहां ये ग्रह 13 नवंबर तक विराजमान रहेगा। ज्योतिष में इस ग्रह को ऊर्जा, जमीन-भूमि, शक्ति, साहस, क्रोध, शौर्य आदि का कारक ग्रह माना जाता है। अमूमन मंगल को एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में तकरीबन 45 दिनों का समय लगता है। जानिए मंगल के इस गोचर का किन राशियों पर बेहद शुभ प्रभाव पड़ रहा है।

मेष राशि- मंगल का ये गोचर आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लेकर आएगा। इस दौरान आप अधिक धैर्यवान और साहसी बनेंगे। किसी निर्णय से आपको लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपकी ऊर्जा देख आपके वरिष्ठ अधिकारी आपकी जमकर सराहना करेंगे। आर्थिक लाभ मिलने की प्रबल संभावना है।

सिंह राशि- मंगल के इस गोचर के प्रभाव स्वरूप आपकी इनकम बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आर्थिक जीवन में उन्नति मिलेगी और इससे आप अपनी अधूरी पड़ी सुख-सुविधाओं को पूरा करते देखे जाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम की जमकर तारीफ होगी।

कन्या राशि- इस दौरान आपके करियर को नई दिशा मिलेगी। आर्थिक जीवन में आप अपार धन लाभ प्राप्त करेंगे और प्रॉपर्टी खरदीने का प्लान कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में चीजें आपके पक्ष में होंगी।

मकर राशि- इस दौरान आप करियर में उत्तम परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्षेत्र पर आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में सक्षम रहेंगे। जो जातक व्यापार से जुड़े हैं उन्हें इस दौरान अच्छा फल प्राप्त होगा।

मीन राशि- आपके जीवन में आर्थिक समृद्धि आने की संभावना है। इस दौरान आप चल-अचल संपत्ति या प्रॉपर्टी से अतिरिक्त धन अर्जित करेंगे। व्यापारी जातकों को बिजनेस में भरपूर लाभ मिलेगा। शादीशुदा जातक अपने साथी के साथ मिलकर दांपत्य सुख का भरपूर आनंद उठा सकेंगे।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article