अध्यात्म

March Chandra Grahan 2025: मार्च में लगने जा रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं?

March Chandra Grahan 2025: मार्च 2025 में साल का पहला ग्रहण लगने जा रहा है जो एक चंद्र ग्रहण होगा। जानिए किस तारीख को ये ग्रहण लगेगा।

Image

March Chandra Grahan 2025

March Chandra Grahan 2025: मार्च में साल 2025 का पहला ग्रहण लग रहा है। ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। जो फाल्गुन पूर्णिमा के दिन लगेगा। इस दिन होली और मकर संक्रांति का त्योहार भी मनाया जाएगा। ऐसे में अब सवाल ये उठता है कि क्या इस चंद्र ग्रहण का इन त्योहारों पर कोई असर पड़ेगा। चलिए आपको बताते हैं साल का पहला ग्रहण कब और कहां-कहां दिखाई देगा। क्या भारत पर इसका प्रभाव पड़ेगा।

मार्च में चंद्र ग्रहण कब लग रहा है 2025 (March Chandra Grahan 2025 Date)

साल का पहला ग्रहण 14 मार्च 2025 को लग रहा है। जिसकी शुरुआत 14 मार्च की सुबह 10 बजकर 41 मिनट से होगी और इसकी समाप्ति दोपहर 2 बजकर 18 मिनट पर होगी। ये ग्रहण यूरोप, अफ्रीका, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत अटलांटिक आर्कटिक महासागर, पूर्वी एशिया और अंटार्कटिका में दिखाई देगा। लेकिन भारत में ये ग्रहण नहीं दिखाई देगा।

ग्रहण किस राशि में लग रहा है (Chandra Grahan Kis Rashi Me Lag Raha Hai)

ये चंद्र ग्रहण सिंह राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में लग रहा है। इसलिए इस राशि और नक्षत्र के लोगों पर इस ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिष अनुसार ये ग्रहण सिंह वालों के लिए लकी साबित होगा।

सूतक काल लगेगा या नहीं (Grahan Ka Sutak Lagega Ya Nahi)

इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा क्योंकि ये ग्रहण भारत में नहीं दिख रहा है। धार्मिक दृष्टि से उसी ग्रहण का सूतक माना जाता है जो अपने क्षेत्र में दृष्टिगोचर हो।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article