अध्यात्म

7 दिसंबर को मंगल की वक्री चाल, इन 4 राशि वालों को करेगी मालामाल

Mangal Vakri Chaal 2024: मंगल ग्रह 7 दिसंबर 2024 को कर्क राशि में वक्री होने जा रहा है। इस ग्रह के वक्री होते ही कुछ राशि वालों की किस्मत चमक उठेगी। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

Image

Mangal Vakri Chaal on 7 December 2024

Mangal Vakri Chaal 2024: ज्योतिष अनुसार साहस और ऊर्जा के कारक मंगल देव 7 दिसंबर 2024 को कर्क राशि में वक्री होने जा रहे हैं। मंगल का वक्री होना जहां कुछ राशि वालों को परेशान करेगा तो वहीं कुछ राशियां ऐसी भी हैं जिनके लिए मंगल की ये चाल फायदेमंद साबित होगी। इन राशि के लोगों को हर काम में सफलता मिलेगी। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।क्या आपकी भी बर्थ डेट 3, 12, 21 या 30 है? जानिए इन तारीखों में जन्म लेने वालों की खासियत

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए मंगल की वक्री चाल फायदेमंद साबित होगी। इस राशि के जातकों को हर काम में सफलता मिलेगी। नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। सैलरी में बढ़ोतरी होने के भी प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए भी मंगल की वक्री चाल लाभकारी साबित होगी। नौकरी से जुड़ी परेशानियां दूर हो जाएंगी। जो काम आपके अटके हुए थे वो पूरे होंगे। नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए भी मंगल की ये चाल शुभ रहेगी। आपके जो भी काम लंबे समय से अटके हुए थे वो पूरे होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। यात्रा से अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे। किस्मत का खूब साथ मिलेगा। ऑफिस में बॉस की खूब तारीफ मिलेगी।

धनु राशि

धनु राशि वालों को मंगल के वक्री होने से खूब लाभ मिलेगा। अगर किसी नौकरी के लिए सर्च कर रहे हैं तो आपको इस दौरान नौकरी के अच्छे ऑफर आ सकते हैं। करियर में आपको इस दौरान भाग्य का खूब साथ मिलेगा।

Laveena Sharma
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article