अध्यात्म

Mahashivratri Parana Time 2024: महाशिवरात्रि व्रत खोलने का समय और विधि क्या है? यहां जानें

Mahashivratri Parana Time 2024: महाशिवरात्रि व्रत का पारण चतुर्दशी तिथि समाप्त होने से पहले किया जाता है। इस साल चतुर्दशी तिथि 8 मार्च की रात 9 बजकर 57 मिनट से 9 मार्च की शाम 6 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। जानिए महाशिवरात्रि व्रत पारण का शुभ समय क्या रहेगा।

Image

Mahashivratri Vrat Parana Time 2024

Mahashivratri Parana Time 2024 (महाशिवरात्रि व्रत पारण समय 2024): हर साल फाल्गुन मास की मासिक शिवरात्रि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस दिन कई श्रद्धालु उपवास रखकर शिव जी की विधि विधान पूजा करते हैं। मान्यता है इस शिवरात्रि का व्रत रखने से व्यक्ति के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं और जीवन में सुख-शांति आती है। जिन लोगों के विवाह में अड़चन आ रही हो उनके लिए भी ये व्रत फलदायी साबित होता है। यहां जानिए महाशिवरात्रि पारण मुहूर्त और विधि।

महाशिवरात्रि व्रत पारण मुहूर्त 2024 (Mahashivratri Vrat Parana Time 2024)

महाशिवरात्रि व्रत का पारण 9 मार्च की सुबह 06 बजकर 37 मिनट से दोपहर 03 बजकर 29 मिनट के बीच किया जा सकता है।चतुर्दशी तिथि 8 मार्च की रात 09 बजकर 57 मिनट से 9 मार्च की शाम 06 बजकर 17 मिनट तक रहेगी।

महाशिवरात्रि व्रत का पारण कब करें (Mahashivratri Vrat ka Parana Ka Kare)

धार्मिक मान्यताओं अनुसार महाशिवरात्रि व्रत अगले दिन स्नानादि के बाद खोलना चाहिए। ज्योतिष अनुसार सूर्योदय व चतुर्दशी तिथि के अस्त होने के मध्य के समय में इस व्रत का पारण करना शुभ माना जाता है। अमावस्या तिथि पर इस व्रत को खोलने से बचना चाहिए।

महाशिवरात्रि व्रत पारण विधि (Mahashivratri Vrat Parana Vidhi)

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार महाशिवरात्रि व्रत का पारण नियमानुसार करना चाहिए। इस व्रत का पारण करने से पहले स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण कर लें। इसके बाद महाशिवरात्रि व्रत की कथा सुनें और फिर शिव जी के मंत्रों का जाप करें। फिर भोलेनाथ को भोग लगाएं और प्रसाद ग्रहण कर व्रत खोल लें। कहते हैं कि व्रत पारण के समय मूली, बैंगन, तला हुआ भोजन नहीं करना चाहिए।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article