Mahashivratri Celebrations At Isha Yoga Center: देशभर में महादेव के भक्त महाशिवरात्रि सेलिब्रेट करने की तैयारी में हैं। इसी बीच आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने दुनिया के सबसे भव्य महाशिवरात्रि समारोह का ऐलान कर दिया है। सद्गुरु के ईशा योग सेंटर में हर साल बड़ी धूम-धाम से महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस साल भी 26 फरवरी, बुधवार को इसे सेलिब्रेट किया जाएगा। इस समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी शामिल होने वाले हैं।

Amit Shah To Attend Mahashivratri Celebrations At Sadhguru Isha Yoga Center
जानें ईशा योग केंद्र में महाशिवरात्रि 2025 समारोह का दिन और समय
सद्गुरु जग्गी वासुदेव के ईशा योग केंद्र में महाशिवरात्रि का समारोह 26 फरवरी, दिन बुधवार को शाम 6 बजे शुरू होगा और अगले दिन यानी 27 फरवरी दिन गुरुवार को सुबह 6 बजे समाप्त होगा।
इस साल क्या है खास
महाशिवरात्रि 2025 के कार्यक्रम में पहली बार, सद्गुरु मध्य रात्रि महामंत्र (ओम नमः शिवाय) की दीक्षा देंगे, जो एक ऐसा जाप है जो परम कल्याण ला सकता है। साथ ही सद्गुरु एक मुफ़्त ध्यान ऐप, 'मिरेकल ऑफ द माइंड' भी लॉन्च करेंगे, जिसमें 7 मिनट का निर्देशित ध्यान शामिल है। ये एप लोगों को एक सरल लेकिन शक्तिशाली दैनिक अभ्यास स्थापित करने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है।

Mahashivratri Celebrations At Sadhguru Isha Yoga Center In Coimbatore
महाशिवरात्रि 2025 कार्यक्रम अनुसूची (Mahashivratri Event Schedule)-
1) पंच भूत क्रिया - शाम 06.00
2) भैरवी महा यात्रा - शाम 06.15
3) आदियोगी दिव्य दर्शन - शाम 07.00
4) सांस्कृतिक कार्यक्रम - शाम 07.15
5) सद्गुरु के साथ मध्य रात्रि ध्यान - रात 10.50
6) प्रसिद्ध कलाकारों की परफॉर्मेंस - देर रात 01.15
7) सद्गुरु ब्रम्ह मुहूर्त प्रवचन - प्रात: 03.40
8) सांस्कृतिक कार्यक्रम - प्रात: 04.20
9) कार्यक्रम का समापन - प्रात: 05.45
इन बड़े कलाकारों की होगी प्रस्तुति-
महाशिवरात्रि पर होने वाले इस महोत्सव में कई प्रसिद्ध कलाकारों की संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। ईशा महाशिवरात्रि 2025 में मशहूर संगीतकार अजय-अतुल, गुजराती लोक गायक मुक्तिदान गढ़वी, रैपर पैराडॉक्स, 21 साल की दृष्टिबाधित सिंगर कैसमे (जिन्हें पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत की जर्मन बेटी की उपाधि दी है) परफॉर्म करेंगे।
इसके अलावा रात में पुणेरी-पंजाबी और तमिलनाडु ढोक वाजकों के साथ-साथ सत्यप्रकाश धर्मर, अदुल्ला जेंगी रेड्डी, एमवी शुभा और अनूप जैसे बहु क्षेत्रिय कलाकारों की प्रस्तुति भी होगी। इतना ही नहीं, साउंड्स ऑफ ईशा, ईशा संस्कृति और बहु-क्षेत्रीय कलाकारों जैसे प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियाँ होंगी।

Isha Mahashivratri Celebrations 2025
कहां होगा लाइवस्ट्रीम और कैसे देख सकेंगे आप?
ईशा का महाशिवरात्रि उत्सव लाखों लोगों को आकर्षित करता है और ग्रैमी अवार्ड्स से भी ज़्यादा दर्शक जुटाता है, जिससे यह दुनिया भर में सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले ऑनलाइन कार्यक्रमों में से एक बन जाता है। ईशा महाशिवरात्रि 2025 समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग आनलाइन माध्यम से 20 से भी ज्यादा भाषाओं में की जाएगी। 250 से ज्यादा चैनलों पर इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसे भारत में 100 से अधिक स्थानों से और 100 से अधिक पीवीआर-आईएनओएक्स थिएटरों के साथ-साथ जी5, जियोहॉटस्टार, जियो टीवी और जियो टीवी+ जैसे ओटीटी प्लेटफार्मों पर महाशिवरात्रि का ये भव्य कार्यक्रम लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।
