अध्यात्म

Mahashivratri 2025 Sawan: सावन शिवरात्रि कब है 2025, नोट करें तारीख और समय, इस दिन चढ़ाया जाएगा कांवड़ जल

sawan shivratri 2025 jal date and time (कावड़ जल कब चढ़ेगा 2025 Mahashivratri): सावन मास भोलेनाथ की पूजा का महीना होता है। उनके भक्त दूर दूर से कांवड़ भरकर सावन शिवरात्रि पर अपने-अपने स्थान पहुंचकर शिव जी का जलाभिषेक करते हैं। सावन शिवरात्रि 2025 में 23 जुलाई, दिन बुधवार को मनाई जाएगी। इसी दिन कांवड़ जल चढ़ेगा।

Image

सावन शिवरात्रि 2025 तारीख और समय

sawan shivratri 2025 jal date and time (कावड़ जल कब चढ़ेगा 2025 Mahashivratri): सावन मास में भोलेनाथ की पूजा होती है। सावन शिवरात्रि पर उनके भक्त पवित्र नदियों, खासतौर पर गंगा जल लाकर उनका जलाभिषेक करते हैं। इसे कांवड़ यात्रा कहा जाता है। 2025 में सावन मास का आरंभ 11 जुलाई, दिन शुक्रवार से होगा। वहीं सावन शिवरात्रि 2025 की डेट 23 जुलाई, दिन बुधवार है। सावन में कांवड़ जल सावन की शिवरात्रि को चढ़ाया जाता है। हालांकि सावन सोमवार और सावन प्रदोष व्रत पर भी सावन जल डेट रहती है और इन मौकों पर भी जल चढ़ाया जाता है।

सावन शिवरात्रि 2025 तारीख और समय

सावन शिवरात्रि को श्रावण मास की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है।

  • सावन शिवरात्रि 2025 तारीख व दिन : 23 जुलाई, शुक्रवार
  • सावन शिवरात्रि 2025 तिथि का आरंभ : 23 जुलाई को सुबह 04:39 से
  • सावन शिवरात्रि 2025 तिथि का समापन : 24 जुलाई को रात 02:48 पर

इस तरह उदया तिथि के मुताबिक, सावन शिवरात्रि 2025 की तारीख 23 जुलाई रहेगी।

कावड़ जल कब चढ़ेगा 2025 में

2025 में 23 जुलाई को सावन शिवरात्रि मनाई जाएगी। इस दिन कांवड़ जल चढ़ेगा। सावन शिवरात्रि के अलावा सावन सोमवार और सावन प्रदोष व्रत पर भी जल चढ़ाया जाता है। 2025 में सावन का पहला प्रदोष व्रत 22 जुलाई दिन मंगलवार को रहेगा। वहीं दूसरा सावन प्रदोष व्रत 2025 6 अगस्त दिन बुधवार को रखा जाएगा।

2025 में सावन के 4 सोमवार रहेंगे। इस दिन भी सावन जल डेट रहती है। सावन 2025 का पहला सोमवार 14 जुलाई, दूसरा सोमवार 21 जुलाई, तीसरा सोमवार 28 जुलाई और चौथा सोमवार 4 अगस्त को रहेगा।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article