अध्यात्म

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर भूलकर भी ना चढ़ाएं ये चीजें, पूजा का नहीं मिलेगा फल

Mahashivratri 2024: महाशिवात्रि का पर्व पूरे देश में बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन शिव भक्त भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा करते हैं। इस दिन शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग की पूजा की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं शिवलिंग पर किन चीजों को नहीं अर्पित करना चाहिए।

Image

Mahashivratri 2024

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि का त्योहार हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल ये पर्व 8 मार्च 2024 को रखा जाएगा। यह त्योहार भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। पौराणिक कथा के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन ही शिव और पार्वती का मिलन हुआ था। ऐसा माना जाता है कि जो भी साधक महाशिवरात्रि का व्रत करते उनकी सारी मनोकामना पूरी होती है। इसके साथ सदा शिव पार्वती का आशीर्वाद उन पर बना रहता है। महाशिवरात्रि के दिन शिव भक्त शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग की पूजा करते हैं। इस दौरान शिवलिंग पर जल, फूल, बेलपत्र,धतूरे आदि अर्पित किये जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं शिवलिंग पर क्या नहीं चढ़ाना चाहिए। आइए जानते हैं शिवलिंग पर किन चीजों को अर्पित नहीं करना चाहिए।

शिवलिंग पर ना चढ़ाएं ये चीजें (Do not offer these things to Shivalinga)

हल्दी

हल्दी का प्रयोग केवल खाना बनाने में ही नहीं किया जाता है। इसका अपना एक धार्मिक महत्व भी है। बहुत सारे पूजा- पाठ में हल्दी का उपयोग किया जाता है। लेकिन शिवलिंग पर गलती से भी हल्दी नहीं चढ़ाना चाहिए। हल्दी को स्त्रि से संबंधित वस्तु है माना जाता है और शास्त्रों में शिव को पुरुष तत्व माना गया है, इसलिए शिव जी को कभी भी हल्दी नहीं चढ़ाना चाहिए।

सिंदूर

शिव जी की पूजा के दौरान गलती से भी शिवलिंग पर सिंदूर नहीं चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से साधक को अशुभ परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। शास्त्रों में सिंदूर को सुहागिन की निशानी माना गया है। जबकि भगवान भोलेनाथ वैरागी हैं। इस कराण उन्हें सिंदूर नहीं अर्पित करना चाहिए।

नारियल का पानी

शिवलिंग का बहुत सारी चीजों से अभिषेक किया जाता है,जैसे जल, दूध, दही और शहद पर कभी भी शिवलिंग का अभिषेक नारियल पानी से नहीं करना चाहिए। क्योंकि शिवलिंग पर चढ़ाया हुई प्रसाद नहीं खाया जाता है। इस कारण शिवलिंग पर नारियल पानी नहीं चढ़ाया जाता है।

तुलसी पत्ता

हिंदू धर्म में तुलसी के पत्ते का बहुत महत्व है। भगवान विष्णु की पूजा तुलसी दल के बिना अधूरी मानी जाती है, लेकिन शिवलिंग पर तुलसी चढ़ाना वर्जित माना गया है। यदि आप तुलसी शिव जी को अर्पित करते हैं तो आपको जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

टूटे हुए चावल

शिवलिंग पर अक्षत तो चढ़ाया जाता है , लेकिन कभी भी टूटे हुए चावल नहीं चढ़ाने चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव नाराज हो सकते हैं।

केतकी के फूल

शिवलिंग पर कभी भी केतकी के फूल ना चढ़ाएं। ऐसी मान्यता है कि जब ब्रह्मा जी ने झूठ बोला था और केतकी ने उनका साथ दिया था। तब भगवान शिव ने केतकी को श्राप दिया था की उनकी पूजा में केतकी के फूल नहीं चढ़ेंगे।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article