अध्यात्म

Mahalaxmi Vrat 2025: 16 दिन गरीबों की झोली भरती हैं महालक्ष्मी, अगस्त में कब से शुरू है महालक्ष्मी व्रत? जानें पूजा मुहूर्त और विधि

Mahalaxmi Vrat 2025 Date, Muhurat And Puja Vidhi: अगर आप आर्थिक संकटों से जुझ रहे हैं तो आपको 16 दिनों का महालक्ष्मी व्रत जरूर करना चाहिए। यहां से आप इस साल की महालक्ष्मी व्रत की तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा की पूरी विधि जान सकते हैं।

Image

महालक्ष्मी व्रत 2025 डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि (photo source: AI)

Mahalaxmi Vrat 2025 Date, Muhurat And Puja Vidhi: हर साल भाद्रपद शुक्ल अष्टमी से आश्विन कृष्ण अष्टमी तिथि तक महालक्ष्मी व्रत मनाया जाता है। ये व्रत आर्थिक परेशानी से जुझ रहे लोगों के लिए बेहद खास होता है। महालक्ष्मी व्रत 16 दिनों तक चलता है और इन 16 दिनों में महालक्ष्मी माता की पूजा की जाती है। यहां से आप महालक्ष्मी पूजा की सही डेट, पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा की संपूर्ण विधि जान सकते हैं।

महालक्ष्मी व्रत 2025 तिथि और मुहूर्त (Mahalaxmi Vrat 2025 Start And End Date)-

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को 30 अगस्त 2025 को रात 10.46 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 1 सितंबर 2025 को सुबह 12.57 मिनट पर समाप्त होगी। महालक्ष्मी व्रत 31 अगस्त से शुरू होगा और 14 सितंबर 2025 को समाप्त होगा।

चंद्रोदय समय- दोपहर 1:11 बजे

महालक्ष्मी मंत्र (Mahalaxmi Mantra)-

क्षीरोदार्णवसम्भूता लक्ष्मीश्चन्द्र सहोदरा।

व्रतेनाप्नेन सन्तुष्टा भवर्तोद्वापुबल्लभा।।

महालक्ष्मी व्रत पूजा विधि (Mahalaxmi Puja Vidhi)-

अगर विधिवत तौर पर मां की पूजा अर्चना की जाए तो मां अपने भक्तों से प्रसन्न होती है की उनकी कृपा हमेशा उनके भक्तों पर बनी रहती है। ऐसे में जरूरी है की पूजा करते समय आप इन बातों का खास खयाल रखें। सबसे पहले मां लक्ष्मी की मूर्ति भगवान गणेश के साथ स्थापित करें। उसके बाद मां के सामने गुलाब, कमल का फूल, साड़ी, सिंदूर, चूड़ी, बिंदी, बिछिया, धूप, दीप, फल अर्पित करें। उसके बाद एक गुलाबी रंग या लाल रंग का धागा लें उसमें 16 गांठें लगा दें और उसकी भी पूजा करें। याद रहे यह चीज आपको 15 दिनों तक करनी है। उसके बाद महालक्ष्मी मंत्र का जाप करें और मनोकामना मांगे। अंतिम दिन मां लक्ष्मी की मूर्ति का विसर्जन कर दें। आप चाहे तो मूर्ति को अपने पूजा घर में स्थापित भी कर सकते हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article