Mahalaxmi Vrat 2023 Kab Hai: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, महालक्ष्मी व्रत भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी के दिन शुरू होता है। यह व्रत गणेश चतुर्थी के चार दिन बाद मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महालक्ष्मी व्रत कम से कम 16 दिनों तक मनाया जाता है और आश्विन माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को समाप्त होता है। ऐसा माना जाता है कि अगर इस व्रत को पूरे विधि- विधान के साथ किया जाए तो माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैंं और साधक की सभी इच्छाएं पूरी करती हैं। आइए जानते हैं महालक्ष्मी व्रत कब शुरू होता है, शुभ मुहूर्त क्या है और इसका महत्व क्या है?
महालक्ष्मी व्रत कब शुरू है ( Mahalaxmi Vrat Starting Date)
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 22 सितंबर को दोपहर 1:35 बजे शुरू होगा और 23 सितंबर को दोपहर 12:17 बजे समाप्त होगा। ऐसे में महालक्ष्मी व्रत 22 सितंबर 2023र से शुरू हो रहा है। वहीं आश्विन माह में कृष्ण पक्ष की तिथि अष्टमी 6 अक्टूबर 2023 शुक्रवार को पड़ रही है इसलिए महालक्ष्मी व्रत इसी दिन समाप्त होता है।महालक्ष्मी व्रत 2023 मुहूर्त (Mahalaxmi Vrat 2023 Muhurat)
सुबह का समय: सुबह 7:40 बजे प्रातः 9:11 बजे तकदोपहर: 12:14 बजे दोपहर 1:45 बजे तक
रात: 9:16 बजे रात्रि 10:45 बजे तक
महालक्ष्मी व्रत का महत्व ( Mahalaxmi Vrat Importance)
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भक्त 15 दिनों तक महालक्ष्मी व्रत सफलतापूर्वक करता है उसे जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है और घर में आर्थिक तंगी नहीं आती है। साथ ही इस दौरान की गई पूजा का पूरा फल साधक को प्राप्त होता है।
