अध्यात्म

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में जाकर क्या करें, कैसे इसके लिए खुद को तैयार करें, सद्गुरु ने बताई कुंभ से जुड़ी महत्वपूर्ण बात

Mahakumbh 2025 Prayagraj: प्रयागराज में महाकुंभ मेला जारी है। हर दिन लाखों-करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं। लेकिन क्या सिर्फ स्नान करना ही कुंभ का एक मात्र अनुष्ठान है। सद्गुरु ने बताया महाकुंभ का हमारे जीवन में क्या महत्व है और हमें वहां जाकर क्या करना चाहिए।

Image

Mahakumbh Kya Hota Hai

Mahakumbh 2025 Prayagraj: महाकुंभ सनातन धर्म का एक ऐसा महापर्व है जो एकता, संस्कृति और सौहार्द का प्रतीक माना जाता है। ये पूरे 144 साल बाद लगता है। इसलिए जो भी इस कुंभ में शामिल होता है वो अपने आप को बेहद भाग्यशाली मानता है। प्रयागराज में इस साल यही वाला महाकुंभ लगा है जो 12 पूर्ण कुंभ के बाद यानी 144 साल में एक ही बार आता है। लेकिन महाकुंभ का हमारे जीवन में क्या महत्व होता है? क्यों हमें इस कुंभ में जरूर जाना चाहिए? कुंभ में जाकर क्या करना चाहिए? सद्गुरु ने अपनी इस वीडियो में कुंभ से जुड़े इन सभी सवालों के जवाब विस्तार से दिए हैं।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article