रुद्राभिषेक अर्थात रुद्र का अभिषेक। रूद्र यानि भगवान शिव का जब अभिषेक कराया जाता है तो उसे रुद्राभिषेक कहते हैं। रुद्राभिषेक मंत्र (Rudrabhishek Mantra) बेहद शक्तिशाली माने जाते हैं। मान्यताओं अनुसार रुद्राभिषेक से भगवान शिव तुरंत ही प्रसन्न हो जाते हैं। वास्तव में रुद्राभिषेक मंत्र कोई एक मंत्र नहीं बल्कि मंत्रों का समूह है जो 'शुक्लयजुर्वेदीय रुद्राष्टाध्यायी' के रूप में भी जाना जाता है। इसे 'रुद्राष्टाध्यायी' और “रुद्री पाठ” के नाम से भी जाना जाता है। महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक कराना बेहद शुभ फलदायी माना जाता है। इस बार महाशिवरात्रि 18 फरवरी को मनाई जाएगी। जानिए इस दिन किस मनोकामना की पूर्ति के लिए कैसे करें रुद्राभिषेक।
महाशिवरात्रि पर किस चीज से कराएं रुद्राभिषेक (Rudrabhishek on Mahashivaratri)
| मनोकामना | किस चीज से कराएं रुद्राभिषेक |
| अखंड लक्ष्मी की प्राप्ति के लिए | गन्ने के रस से शिवजी का रुद्राभिषेक करें |
| मोक्ष प्राप्ति के लिए | किसी तीर्थ से जल लाकर रुद्राभिषेक करें |
| संतान प्राप्ति के लिए | दुग्ध से रुद्राभिषेक करना चाहिए |
| नौकरी में सफलता के लिए | सरसों के तेल से रुद्राभिषेक कराएं |
| ज्वर की समस्या के लिए | गंगाजल से अभिषेक करें |
| भवन या वाहन खरीदने की है इच्छा | दही से भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें |
| धन में वृद्धि के लिए | शहद और घी से रुद्राभिषेक करें |
| बीमारी से कष्ट मुक्ति के लिए | जल में इत्र मिलाकर रुद्राभिषेक करें |
| पापों से मुक्ति के लिए | शहद से रुद्राभिषेक करें |
| उत्तम स्वास्थ्य के लिए | गाय के दूध या शुद्ध घी या फिर दोनों से रुद्राभिषेक करें |
| बुद्धि के विकास के लिए | दूध में शक्कर मिलाकर रुद्राभिषेक करें |
| बिजनेस में सफलता के लिए | रुद्राभिषेक मंत्र का सच्चे मन से जाप करें |
| बैंक बैलेंस बढ़ाने के लिए | शहद और घी से रुद्राभिषेक करें |
| असाध्य रोग से मुक्ति के लिए | कुशा के द्वारा रुद्राभिषेक मंत्र से शिवजी की पूजा करें |
| शत्रुओं से मुक्ति के लिए | सरसों के तेल से रुद्राभिषेक कराएं |
