अध्यात्म

दुर्लभ संयोग में मनाई जाएगी महाशिवरात्रि 2023, नोट कर लें पूजा के 4 सबसे शुभ मुहूर्त

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Feb 16, 2023, 11:31 PM IST

Maha Shivratri 2023 Puja Vidhi And Muhurat: महाशिवरात्रि पर्व 18 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन शिवलिंग की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। शिवरात्रि की पूजा रात्रि के चार पहर में की जाती है। जानें चारों पहर की पूजा का सटीक मुहूर्त।

Image

महाशिवरात्रि 2023 पूजा तिथि और शुभ मुहूर्त

महाशिवरात्रि 2023 (Maha Shivratri 2023) फरवरी में 18 तारीख को पड़ रही है। इस दिन कई लोग व्रत रखते हैं और शिव की विधि विधान पूजा करते हैं। चंद्र महीने का हर 14वां दिन शिवरात्रि के तौर पर मनाया जाता है। लेकिन फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को आने वाली महाशिवरात्रि सबसे खास होती है। इस महाशिवरात्रि पर प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) का अद्भुत संयोग भी बन रहा है। ऐसे में 18 फरवरी को शिव पूजा का विशेष लाभ प्राप्त होगा। जानें महाशिवरात्रि पूजा विधि और शुभ मुहूर्त।

महाशिवरात्रि 2023 तिथि और मुहूर्त (Maha Shivratri 2023 Puja Timing)

महाशिवरात्रि18 फरवरी 2023
चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ18 फरवरी 08:02 PM
चतुर्दशी तिथि समाप्त19 फरवरी 04:18 PM
रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय (18 फरवरी)06:18 PM से 09:31 PM
रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय (18 से 19 फरवरी)09:31 PM से 12:44 AM
रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय (19 फरवरी)12:44 AM से 03:57 AM
रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय (19 फरवरी)03:57 AM से 07:10 AM
महाशिवरात्रि पूजा सबसे शुभ मुहूर्त (19 फरवरी)12:18 AM से 01:10 AM
शिवरात्रि व्रत पारण समय (19 फरवरी)07:10 AM से 03:32 PM

महाशिवरात्रि पूजा विधि (Maha Shivratri Puja Vidhi)

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव के भक्त व्रत रखते हैं और विधि-विधान शिव जी की पूजा-अर्चना करते हैं। इस दिन शिवलिंग पर बेलपत्र, भांग, धतूरा, शहद, दूध आदि चीजें चढ़ाई जाती हैं। महाशिवरात्रि पर कई लोग रुद्राभिषेक भी कराते हैं। मान्यता है भोलेनाथ इससे जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। महाशिवरात्रि पर शिव जी के साथ माता पार्वती की पूजा भी जरूर करें। क्योंकि शिवरात्रि शिव और शक्ति के मिलन की रात्रि होती है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article