अध्यात्म

Magh Purnima Snan Time 2025: माघ पूर्णिमा के दिन नदी स्नान का शुभ समय क्या रहेगा? यहां जानिए

Magh Purnima Snan Time 2025 (माघ पूर्णिमा स्नान मुहूर्त 2025): माघ पूर्णिमा के दिन भक्तगण प्रयाग स्थित गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के संगम स्थल त्रिवेणी पर पवित्र स्नान करते हैं और दान-दक्षिणा और हवन संबंधी धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। चलिए जानते हैं इस साल माघ पूर्णिमा के दिन स्नान का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

Image

Magh Purnima Snan Time 2025

Magh Purnima Snan Time 2025 (माघ पूर्णिमा स्नान मुहूर्त 2025): माघ पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। ये दिन स्नान-दान के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस साल माघ पूर्णिमा का त्योहार 12 फरवरी को मनाया जाएगा। ये माघ स्नान का आखिरी दिन भी होता है। इस दिन कल्पवास का भी समापन हो जाता है। बता दें माघ महीने के दौरान कई भक्त एक महीने तक प्रयाग स्थित गंगा तट पर निवास करते हैं इसे ही कल्पवास के नाम से जाना जाता है। चलिए आपको बताते हैं माघ पूर्णिमा पर स्नान का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

माघ पूर्णिमा 2025 (Magh Purnima 2025)

माघ पूर्णिमा स्नान 12 फरवरी को किया जाएगा। इस दिन चंद्रोदय शाम 6 बजे होगा। पंचांग अनुसार माघ पूर्णिमा तिथि 11 फरवरी की शाम 6 बजकर 55 मिनट से लेकर 12 फरवरी की शाम 7 बजकर 22 मिनट तक रहेगी।

माघ पूर्णिमा स्नान-दान मुहूर्त 2025 (Magh Purnima Snan Time 2025)

  • 05:19 AM से 06:10 AM
  • 07:02 AM से 08:25 AM
  • 08:25 AM से 09:49 AM
  • 11:12 AM से 12:35 PM
  • 03:22 PM से 04:46 PM
  • 04:46 PM से 06:09 PM

माघ पूर्णिमा का महत्व (Magh Purnima Ka Mahatva)

धार्मिक दृष्टि से माघ पूर्णिमा पर स्नान, दान और जाप करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। कहते हैं इस दिन देवी-देवता गंगा स्नान के लिए धरती पर आते हैं। ऐसे में जो कोई इस दिन नदी के पवित्र जल में स्नान करता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इस तिथि पर विष्णु भगवान और हनुमान जी की पूजा बेहद फलदायी मानी जाती है। कहते हैं इस दिन पवित्र नदियों में स्नानादि करने से सूर्य और चंद्रमा से जुड़े दोषों से मुक्ति मिल जाती है। मा

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article