अध्यात्म

Magh Maas 2023: लक्ष्मी कृपा दिलाता है माघ मास में तुलसी पूजन, ये चीजें देना माना जाता है स्वर्ण दान के समान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 8, 2023, 12:54 PM IST

Magh Maas 2023 Starting Date, Puja Vidhi, Mahatva: माघ महीने में विष्णु जी और तुलसी पूजा का खास महत्व है। तुलसी पर दीया जलाने से लक्ष्मी जी की कृपा मिलती है। संगम स्नान की भी इस मास में बहुत मान्यता है। यहां देखें कि माघ महीने में किस विधि से करें पूजा और क्या करें दान।

Image

Magh Maas 2023: लक्ष्मी कृपा दिलाता है माघ मास में तुलसी पूजन, ये चीजें देना माना जाता है स्वर्ण दान के समान

Magh Maas 2023 Dates: हिंदू धर्म में हर महीने का अपना अलग महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर महीने को विशेष दर्जा प्राप्त है। वैसे ही हिंदू पंचांग का ग्यारहवां महीना है माघ माह। जनवरी में आने वाला माघ माह बहुत पवित्र होता है। इस महीने में गंगा नदी में स्नान करने से सभी कष्ट दूर होते हैं। भगवान विष्णु को समर्पित इस महीने में उनकी पूजा और व्रत करने से विशेष आशीर्वाद मिलता है। मान्यता है कि इस महीने में देवता मनुष्य रूप धारण कर प्रयागराज के संगम में स्नान करने आते हैं। आइए जानते हैं माघ में पूजा करने की विधि और नियम।

Magh Maas 2023 Starting Date

7 जनवरी सुबह 04 बजकर 37 मिनट पर माघ माह के कृष्ण की प्रतिपदा तिथि प्रारंभ होगी। माघ माह का समापन 5 फरवरी 2023 को होगा।

Magh Maas Puja Vidhi

माघ माघ भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए अति उत्तम होता है । सुबह गंगाजल और तिल से स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें। इसके बाद भगवान विष्णु को पंचामृत से स्नान करें। उन्हें पीले रंग के वस्त्र आभूषण भेंट करें। इसके बाद कथा करें और विष्णु भगवान के समक्ष दीपक लगाएं और आरती करें। भगवान श्रीहरि को तिल का भोग लगाएं। श्रीहरि की कृपा से कष्ट दूर होंगे और घर में लक्ष्मी जी का आगमन होगा।

Magh Maas Mahatmya, Tulsi Puja

माघ माह में तुलसी पूजन से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और विष्णु भगवान का आशीर्वाद मिलता है। इस महीने रोजाना तुलसी को जल चढ़ाएं साथ ही शाम को घी का दीपक लगाएं ।

Magh Maas Ka Mahatava

माघ महीने में स्नान का बहुत महत्व है । अगर संभव हो तो गंगा नदी में स्नान करें अगर ऐसा न हो तो घर पर ही पानी में गंगाजल डालकर स्नान करें । इस महीने पानी में तिल डालकर नहाना चाहिए ।

What to donate in Magh Maas

माघ महीने में जो कुछ दान किया जाता है वह सोना दान करने के बराबर होता है। इसलिए इस महीने में गरीब और जरूरमंद को दान करना चाहिए। तिल, गुड़ और गर्म कपड़ों का दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article