18 नवंबर भाग्यशाली राशियां
Lucky Zodiac Signs: 18 नवंबर दिन मंगलवार को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि सुबह 7 बजकर 12 मिनट तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। नक्षत्र स्वाती पूरे दिन रहेगा। योग सुबह 8 बजकर 9 मिनट तक आयुष्मान रहेगा। इसके बाद सौभाग्य योग लग जाएगा। सुबह 7 बजकर 12 मिनट तक वणिज करण रहेगा। इसके बाद रात 8 बजकर 27 मिनट तक विष्टि करण रहेगा फिर शकुनि करण लग जाएगा।
ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा और शुक्र तुला राशि में और सूर्य,मंगल व बुध वृश्चिक राशि में रहेंगे। केतु सिंह राशि में और शनि मीन राशि में रहेंगे। राहु कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। वहीं, देवगुरु कर्क में रहेंगे। आइए जानते हैं कि यह दिन किन राशि वालों के लिए बेहतरीन रहेगा।
चंद्रमा-शुक्र आपको बिजनेस में लाभ देंगे। अगर आप पार्टनरशिप में काम करते हैं या शादीशुदा हैं तो रिश्ते में बहुत मिठास आएगी। सूर्य-मंगल-बुध आठवें घर में हैं। इस कारण पुराना उधार वापस मिलेगा, इन्वेस्टमेंट से अचानक फायदा होगा या इंश्योरेंस का पैसा आएगा। नौकरी में बॉस से तारीफ और घर में खुशी का माहौल रहेगा। छोटी यात्रा भी फायदेमंद हो सकती है। दिन भर आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा।
चंद्रमा-शुक्र आज आपके पराक्रम और साहस को दोगुना कर देंगे। कोई नया काम शुरू करना हो या पुराना रुका काम पूरा करना हो, आज सब आसानी से हो जाएगा। भाई-बहनों से मदद मिलेगी, छोटी-मोटी यात्रा शुभ रहेगी। नौकरी या बिजनेस में नया मौका या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। लेखन, मार्केटिंग या सेल्स करने वालों को बहुत अच्छा ऑर्डर या क्लाइंट मिलेगा। दिन भर जोश और उत्साह बना रहेगा।
चंद्रमा और शुक्र दोनों आपकी अपनी राशि में विराजमान हैं, इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है। आज पूरा दिन आपका आकर्षण, सौंदर्य से भरा रहेगा। इस दौरान आपकी किस्मत चमकेगी। प्यार में नई शुरुआत या पुराना रिश्ता मजबूत होगा। अविवाहित हैं तो अच्छा रिश्ता आ सकता है। बिजनेस में नई डील पक्की होगी, क्लाइंट खुद आपके पास आएंगे। कला, फैशन, ब्यूटी या इवेंट से जुड़े लोगों के लिए यह दिन करियर का टर्निंग पॉइंट बन सकता है। पैसा और सम्मान दोनों बढ़ेंगे।
चंद्रमा-शुक्र आपकी कमाई के नए रास्ते खोलेंगे। दोस्तों से बड़ी मदद मिलेगी, पुराना दिया हुआ पैसा वापस आएगा या कोई इनाम-लॉटरी जैसा लाभ होगा। नौकरी में सैलरी बढ़ने की खबर या प्रमोशन का योग बन रहा है। शेयर मार्केट या कोई निवेश किया है तो अच्छा रिटर्न मिल सकता है। दिन भर खुशी और उत्साह का माहौल रहेगा। शाम को परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
चंद्रमा-शुक्र की कृपा से आपके करियर के लिए आज का दिन शानदार है। बॉस या बड़े अफसर से खूब तारीफ और मदद मिलेगी। नौकरी में नई जिम्मेदारी या प्रमोशन पक्का है। बिजनेस करने वालों को बड़ा ऑर्डर या नई पार्टनरशिप मिलेगी। सरकारी काम या कोर्ट-कचहरी का पुराना मामला आज आपके पक्ष में हल हो सकता है। दिन भर मान-सम्मान बढ़ेगा और आत्मविश्वास चरम पर रहेगा।
चंद्रमा-शुक्र के तुला में चलते आपका भाग्य पूरा साथ देगा। लंबी यात्रा, धार्मिक काम या पिता से बड़ा लाभ होगा। विदेश, उच्च शिक्षा या वीजा से जुड़ा पुराना काम पूरा हो जाएगा। कोर्ट-कचहरी का केस जीत सकते हैं। कोई बड़ा शुभ समाचार मिलेगा जिससे मन बहुत खुश रहेगा। शाम को कोई धार्मिक या मंगल कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।