अध्यात्म

Dream Interpretation: धनवान होने का संकेत देते हैं ये 5 सपने, गंगा नदी दिखे तो समझिए...

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jun 28, 2023, 08:16 AM IST

Lucky Dreams (Dream Interpretation): सपने में गंगा नदी देखना बेहद शुभ माना जाता है। ये सपना इस बात का संकेत है कि आप जल्द ही अमीर बनने वाले हैं। जानिए और कौन से सपने धन के आगमन का देते हैं संकेत।

Image

Lucky Dreams: धनवान होने का संकेत देते हैं ये 5 सपने

Lucky Dreams (Dream Interpretation): सपनों की दुनिया बड़ी अनोखी और खास होती है। शायद ही कोई ऐसा इंसान हो जिसे सोते समय सपना न आता हो। कुछ सपने हमें खुश कर देते दें तो कुछ चिंता में डाल देते हैं। स्वप्न शास्त्र की मानें तो हर सपने का कोई न कोई मतलब जरूर होता है। सपने हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं से अवगत कराते हैं। यहां आप जानेंगे कुछ ऐसे सपनों के बारे में जिन्हें देखने का मतलब है कि आप जल्द ही धनवान होने वाले हैं। जानिए सपने में गंगा नदी (Sapne Me Ganga Nadi Dekhna), बरगद का पेड़, चूहा और भगवान गणेश की मूर्ति (Sapne Me Ganesh Bhagwan Dekhna) देखने का क्या है मतलब।

सपने में गंगा नदी देखना (Sapne Me Ganga Nadi Dekhna)

सपने में गंगा नदी देखना बेहद शुभ माना जाता है। ये सपना इस बात का संकेत देता है कि आप जल्द ही मालामाल होने वाले हैं। इस सपना का अर्थ ये भी है कि आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने वाली है।

सपने में हनुमान चालीसा पढ़ना (Sapne Me Hanuman Chalisa Padhna)

सपने में खुद को हनुमान चालीसा पढ़ते देखने का मतलब है कि आपकी कई परेशानियां समाप्त होने वाली है। ये सपना धन के आगमन का भी संकेत देता है। इस सपने का एक अर्थ ये भी है कि आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने वाले हैं।

सपने में चूहा देखना (Sapne Me Chuha Dekhna)

सपने में चूहा देखना बेहद शुभ माना जाता है। ये सपना अचानक धन प्राप्त होने का संकेत देता है। अगर आप सपने में चूहा देखते हैं तो इसका मतलब है कि आप अमीर बनने वाले हैं।

सपने में बरगद का पेड़ देखना (Sapne Me Bargad Ka Ped Ddekhna)

सपने में बरगद का पेड़ देखना शुभ माना जाता है। इस सपने को देखने का मतलब है कि आप मालामाल होने वाले हैं। ये सपना आपकी परेशानियों के अंत होने का भी संकेत देता है। अगर आप बरगद के पेड़ की परिक्रमा लगाते हुए देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

सपने में गणेश जी की मूर्ति देखना (Sapne Me Ganesh Ji Ki Murti Dekhna)

सपने में भगवान गणेश की प्रतिमा देखने का मतलब है कि आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होने वाला है। ये सपना आपकी आर्थिक परेशानियां दूर होने का भी संकेत देता है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article