Lohri Puja Samagri (लोहड़ी का सामान): लोहड़ी आते ही सर्दी भी खुश हो जाती है और घरों में रौनक आ जाती है। आज लोहड़ी का वही खास दिन है और आज के दिन शाम में लोहड़ी की अग्नि प्रज्जवलित की जाएगी। आग के चारों ओर घूम-घूमकर लोग ठंड को टाटा-बाय बाय कहेंगे। साथ ही आज के दिन घरों में तरह-तरह के पकवान भी बनाए जाते हैं। फिलहाल तो शाम की पूजा के लिए सुबह से ही लोहड़ी की शॉपिंग शुरू हो जाती है। तो अगर आपको भी लोहड़ी मनानी है तो सबसे पहले आप यहां दिए लिस्ट को सेव करें और लोहड़ी का सामान खरीदकर लाएं। यहां लोहड़ी के सामान की लिस्ट दी गई है। साथ ही पूजा विधि का भी जिक्र है।
लोहड़ी पूजा सामग्री लिस्ट-
- लकड़ी (आग के लिए)
- सूखे गोबर
- सूखे पत्ते
- तिल
- मूंगफली
- पॉपकॉर्न
- गन्ना
- गेहूँ या बाजरे की बालियाँ
- रेवड़ी और गजक
- मकई के दाने या भुट्टा
- धूप-दीपक
- घी
- पूजा की थाली
- ढोल (गीत गाने और डांस के लिए)
लोहड़ी की पूजा विधि-
लोहड़ी के दिन सूर्यास्त के बाद शुभ समय में खुले में लोहड़ी का अलाव बनाएं। फिर पूजा की थाली में तिल, गुड़, मूंगफली, रेवड़ी, घी और अन्य सामग्री सजाएं। धूप-दीपक और अगरबत्ती जलाकर अग्नि और सूर्यदेव को स्मरण करें। अलाव में घी डालकर उसे प्रज्वलित करें। परिवार के सभी सदस्य आग के चारों ओर घूमें और लोहड़ी के गीत गाएं। आग में तिल, गुड़, मूंगफली, रेवड़ी, गजक और मकई के दाने अर्पित करें और समृद्धि की कामना करें। सूर्य और अग्नि देव से प्रार्थना करें कि घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। पूजा के बाद सभी को प्रसाद बांटें। लोहड़ी के गीतों पर भांगड़ा और गिद्दा करें। परिवार और मित्रों के साथ सरसों का साग, मक्की की रोटी और खीर जैसे पारंपरिक व्यंजन खाएं।
