अध्यात्म

लोहड़ी की पवित्र अग्नि में क्या डालें, क्या न डालें? जानें आज की लोहड़ी जलाने के नियम

  • Authored by: Srishti
  • Updated Jan 13, 2026, 07:11 PM IST

पंजाब और हरियाणा में मनाए जाने वाला लोहड़ी का त्योहार काफी खास है। इस त्योहार में शाम के समय अग्नि जलाई जाती है और इसकी परिक्रमा की जाती है। साथ ही लोहड़ी की अग्नि में कुछ चीजें भी डाली जाती हैं। वहीं, कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें अग्नि में प्रजव्वलित करना वर्जित है। यहां से आप जान सकते हैं कि लोहड़ी की पवित्र अग्नि में आप क्या डाल सकते हैं और क्या नहीं डालना चाहिए।

लोहड़ी की अग्नि में क्या डालें, क्या न डालें (pc: Canva)

लोहड़ी की अग्नि में क्या डालें, क्या न डालें (pc: Canva)

देशभर में आज लोहड़ी मनाई जा रही है। मान्यताओं के अनुसार लोहड़ी का त्योहार सूर्य देव और अग्नि देवता को समर्पित माना जाता है। इस दिन लोग शाम के समय में पवित्र अग्नि जलाते हैं और फिर इसके फेरे लेते हैं। इसके साथ ही लोहड़ी की अग्नि में कुछ शुद्ध चीजें डाली जाती हैं। वहीं, कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिन्हें भूलकर भी इस अग्नि में नहीं डालना चाहिए। लोहड़ी की अग्नि से जुड़े सारे नियम यहां बताए गए हैं।

लोहड़ी की अग्नि में क्या डालें-

1. तिल और गुड़

तिल शुद्धता और तप का प्रतीक है, जबकि गुड़ मिठास और आपसी सौहार्द दर्शाता है। इन्हें अग्नि में अर्पित करना अत्यंत शुभ माना गया है।

2. पॉपकॉर्न

लोहड़ी के दिन पॉपकॉर्न भी अग्नि में डाला जाता है। इसको अग्नि में डालने से आर्थिक संकट से छुटकारा मिलता है।

3. गन्ना

गन्ना और उससे बने उत्पाद मधुरता, समृद्धि और आर्थिक उन्नति के प्रतीक हैं, जो जीवन में मिठास और खुशहाली लाने का संकेत देते हैं।

4. काला तिल

लोहड़ी के दिन काला तिल लोहड़ी की आग्नि में डालकर अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन की प्रार्थना की जाती है। इसे इस अग्नि में अर्पित करने से नजरदोष से मुक्ति मिलती है।

5. मूंगफली

मूंगफली को अन्न का प्रतीक माना जाता है। लोहड़ी की अग्नि में मूंगफली डालकर किसान अपनी फसल की रक्षा के लिए कामना करते हैं। इसको अग्नि में डालने से अच्छे फसल की संभावना होती है।

6. रेवड़ी

लोहड़ी की पवित्र अग्नि में रेवड़ी डालने की भी परंपरा है। इस अग्नि में रेवड़ी डालने से अग्निदेव को प्रसन्न होते हैं और बच्चों पर किसी भी तरह का कोई संकट नहीं आता है।

लोहड़ी की अग्नि में क्या न डालें-

1. नमक

लोहड़ी की आग में भूलकर भी नमक नहीं डालना चाहिए। इसे दरिद्रता से जोड़ा जाता है। इसलिए नमक किसी भी पूजा-पाठ में नहीं इस्तेमाल किया जाता है।

2. जूठा खाना

लोहड़ी मिठास का पर्व है। अग्नि में कभी भी बासी भोजन, जूठा खाना या कड़वी चीजें नहीं डालनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे परिवार के सदस्यों के बीच विवाद और कड़वाहट बढ़ती है।

3. प्लास्टिक या कचरा

आजकल प्रदूषण के प्रति जागरूकता जरूरी है, लेकिन धार्मिक रूप से भी अग्नि में प्लास्टिक, रबर या कोई भी कचरा फेंकना 'अग्नि देव' का अपमान है। इससे निकलने वाला जहरीला धुआं नकारात्मक ऊर्जा फैलाता है।

4. फटे और गंदे कपड़े

अक्सर लोग लोहड़ी की पवित्र अग्नि में अपने घर के फटे और पुराने-गंदे कपड़े डाल देते हैं। ये गलत है। ऐसा करने से घर की बरकत रुक जाती है और घर में दरिद्रता आती है।

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

Srishti
Srishti author

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्... और देखें

End of Article