Kojagiri Puja 2025 Puja Muhurat: कोजागिरी पूजा हर साल शरद पूर्णिमा की रात को ही की जाती है। कोजागिरी पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी को समर्पित होती है और इस दिन उन्हें प्रसन्न करने के लिए रात्रि जागरण, खीर अर्पण, और पूजन किया जाता है। मान्यता यह भी है कि इस दिन देवी पृथ्वी पर भ्रमण करने के लिए निकलती हैं। इसलिए आपको इस दिन धन-धान्य की प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी की पूजा जरूर करनी चाहिए। यहां से आप कोजागिरी लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त जान सकते हैं। साथ ही यहां पूजा की विधि भी दी गई है।
कोजागिरी पूर्णिमा पूजा शुभ मुहूर्त (Kojagiri Puja Shubh Muhurat)-
हिंदू पंचांग के अनुसार जिस आश्विन मास की पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की कोजागर पूजा की जाती है वह 06 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12:23 बजे से प्रारंभ होकर 07 अक्टूबर 2025 को प्रात:काल 09:16 बजे तक रहेगी। ऐसे में मां लक्ष्मी जी की पूजा आज 06 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा। आज कोजागर पूजा के लिए निशिता काल रात 11:45 से प्रारंभ होकर अगले दिन यानी 07 अक्टूबर 2025 को पूर्वाह्न 12:34 बजे तक रहेगा।
कोजागरी लक्ष्मी पूजा मंत्र (Kojagiri Lakshmi Puja Mantra)-
ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद
ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:
कोजागरी लक्ष्मी पूजा विधि (Kojagiri Lakshmi Puja Vidhi)-
कोजागरी पूर्णिमा के दिन निशिता काल में माता लक्ष्मी की पूजा करें। इस दिन शाम के समय मंदिर की साफ सफाई करके लक्ष्मी जी की मूर्ति स्थापित करें। फिर माता लक्ष्मी को फूल, अक्षत, चंदन और कमल के फूल अर्पित करें। उसके बाद माता रानी को घी का दीपक जलाएं और मंत्र का उच्चारण करें। उसके बाद रात्रि के समय में घर का मुख्य द्वार खोलकर रखें। अंत में कोजागरी पूर्णिमा की कथा का पाठ करें और लक्ष्मी जी की आरती करें। आरती के बाद खीर का भोग लगाएं और बताशे का भी भोग लगाएं।
