अध्यात्म

Surya Namaskar Mantra: वजन कम करने के लिए करें इन चमत्कारी मंत्रों का जाप, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 9, 2023, 09:45 AM IST

Surya Namaskar Mantra: यदि आप मोटापे से परेशान हैं, उच्च रक्तचाप से भी ग्रस्त हैं तो आपके लिए सूर्य नमस्कार सबसे बेस्ट है। तेज दौड़ नहीं पाते और जिम जाने से बचना चाहते हैं तो भी सूर्य नमस्कार आपकी मदद करता है। सूय नमस्कार के 12 आसन के संग 12 मंत्र करते हैं आपमें उर्जा का संचार।

Image

सूर्य नमस्कार मंत्र

KEY HIGHLIGHTS
  • सूर्य नमस्कार के 12 आसनों के हैं 12 मंत्र
  • दिमाग की तेजी संग तन की तंदरुस्ती का राज
  • सूर्य नमस्कार रखता है तनाव से दूर, है बहुत से लाभ

Surya Namaskar Mantra: आध्यात्म का मार्ग आपके मन के साथ शरीर को भी सेहतमंद रखता है। आध्यात्म के प्रथम चरण का मार्ग सूर्य नमस्कार से होकर जाता है। सूर्य नमस्कार जोकि व्यायाम के साथ योगासन है। सनातन धर्म में सूर्य उपासना करने का ये एक माध्यम भी है और सूर्य उर्जा ग्रहण करने का सबसे सरल तरीका भी। सूर्य नमस्कार किसी भी उम्र में किया जा सकता है। इसका एक एक आसन आपके शरीर के हर हिस्से को उर्जित करता है। सूर्य नमस्कार के दौरान कहे जाने वाले मंत्र शरीर में सकारात्मकता के साथ स्वस्थ भाव का संचार करते हैं। यदि प्रतिदिन सूर्य नमस्कार किया जाए तो मोटापा, हृदय रोग, जोड़ाे का रोग, उदर रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह जैसी तमाम परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं।

सूर्य नमस्कार के 12 मंत्र

सूर्य नमस्कार की हर मुद्रा में मंत्र दोहराए जा सकते हैं। यदि इन मंत्रों को दोहराते हुए सूर्य नमस्कार का आसन किया जाए तो अधिक लाभ होता है।

ॐ मित्राय नमः

ॐ रवये नमः

ॐ सूर्याय नमः

ॐ भानवे नमः

ॐ खगाय नमः

ॐ पूष्णे नमः

ॐ हिरण्यगर्भाय नमः

ॐ मरीचये नमः

ॐ आदित्याय नमः

ॐ सवित्रे नमः

ॐ अर्काय नमः

ॐ भास्कराय नमः

सूर्य नमस्कार के फायदे

सूर्य नमस्कार के 12 आसन सांस, रक्त संचार, पापन जैसी शारीर की प्रणालियों के कार्यों को दुरुस्त करता है। सूर्य नमस्कार के दौरान मिलने वाले विटामिल डी से हड्डियों मजबूती मिलती है और शरीर का जोड़ जोड़ सही रहता है। शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है। आंखाें की रोशनी को फायदा होता है। तनाव से अधिक से अधिक हम दूर रह पाते हैं। दिल, दिमाग दुरुस्त रहते हैं तो क्रोध भी नहीं आता और उच्च रक्तचाप की समस्या दूर हो जाती है। हेयर फॉल रुक जात है। मोटापा कम करने का सबसे अच्छा माध्यम सूर्य नमस्कार ही है। क्योंकि इसके आसन पेट के आस पास की चर्बी को घटाते हैं। और वजन को कंट्रोल करते हैं। बॉडी डिटॉक्स होती है। यदि आप जिम नहीं जा सकते। अधिक दौड़ नहीं सकते तो भी आप सूर्य नमस्कार द्वारा इन सभी के फायदे प्राप्त कर सकते हैं। सूर्य नमस्कार शरीर की मांसपेशियों को मजबूत करता है। ये बच्चों से लेकर बुजुर्ग और पुरुषों एवं महिलाओं के लिए बहुउपयोगी है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article