अध्यात्म

Khichdi 2024 Muhurat: मकर संक्रांति खिचड़ी का शुभ मुहूर्त और महत्व

Khichdi 2024 Date And Time: मकर संक्रांति त्योहार को कई जगह खिचड़ी के नाम से जाना जाता है। जानिए इस साल खिचड़ी किस तारीख को है और मकर संक्रांति को खिचड़ी क्यों कहते हैं।

Image

Khichdi Date 2024

Khichdi 2024 Date And Time (खिचड़ी कितनी तारीख को है): भारत में मकर संक्रांति (Makar Sankranti) को कई अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में इसे खिचड़ी (khichdi 2024) के रूप में मनाते हैं। तो वहीं तमिलनाडु में इसे पोंगल (Pongal 2024) नाम से मनाया जाता है। जबकि कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश में इसे सिर्फ संक्रांति के नाम से ही मनाया जाता है। गुजरात में इसे उत्तरायणी कहते हैं। मकर संक्रांति पर घरों में कई तरह के पकवान बनते हैं जिनमें सबसे खास है खिचड़ी। जानिए खिचड़ी 2024 में कब मनाई जाएगी।

खिचड़ी कितनी तारीख को है (Khichdi Kis Tarikh Ko Hai)

खिचड़ी का त्योहार 15 जनवरी को मनाया जाएगा। खिचड़ी पुण्य काल 07:15 ए एम से 05:46 पी एम तक रहेगा। वहीं महा पुण्य काल 07:15 ए एम से 09:00 ए एम तक है।

खिचड़ी पर्व का सांस्कृतिक महत्व (Khichdi Ka Mahatva)

मकर संक्रांति पर खिचड़ी खाने की परंपरा है इसलिए इस पर्व को कई जगह खिचड़ी के नाम से भी जाना जाता है। खिचड़ी चावल और दाल से तैयार की जाती है। खिचड़ी में प्रयोग किए जाने वाली हर एक चीज का अपना खास महत्व होता है। खिचड़ी का मुख्‍य तत्‍व चावल और पानी चंद्रमा से संबंधित है।खिचड़ी में डाले जाने वाली उड़द दाल शनि से संबंधित होती है। तो वहीं हल्‍दी का संबंध गुरु तो हरी सब्जियों का संबंध बुध ग्रह से माना जाता है। वहीं घी का संबंध सूर्य देव, शुक्र और मंगल से होता है। इसलिए मकर संक्रांति पर खिचड़ी खाने से अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होने के साथ-साथ कुंडली के ग्रह भी मजबूत होते हैं।

खिचड़ी पर निभाई जाने वाली परंपराएं

खिचड़ी त्योहार पर कई जगह दही-चूड़ा, तिल और गुड़ से बने लड्डू और अन्य मीठे पकवान खाए जाते हैं। कहते हैं मकर संक्रांति के मौके पर मीठे पकवानों को खाने और खिलाने से रिश्तों में आई कड़वाहट दूर हो जाती है। मकर संक्रांति के मौके पर पतंग उड़ाने की भी परंपरा है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article