अध्यात्म

Kharmas 2025 March Date: मार्च में कब से लग रहा है खरमास? जानिए इस दौरान क्या नहीं करना चाहिए

Kharmas 2025 March Date: सूर्य के धनु या मीन राशि में प्रवेश करने पर खरमास का प्रारंभ हो जाता है। इस दौरान शुभ और मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। जानिए मार्च में खरमास कब से शुरू हो रहा है।

Image

Kharmas 2025 March Date

Kharmas 2025 March Date: खरमास पूरे एक महीने तक चलता है। इस दौरान शादी-विवाह, सगाई, गृह प्रवेश, मुंडन समेत सभी शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है। मान्यता है इस दौरान शुभ कार्यों को करने से उनका पूरा फल प्राप्त नहीं हो पाता। लेकिन इस अवधि में सूर्य पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं जो कोई इस पूरे महीने सच्चे मन से सूर्य देव की अराधना करता है उसके जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाती हैं। जानिए खरमास कब से कब तक रहेगा।

खरमास कब से कब तक रहेगा

खरमास 14 मार्च 2025 से लेकर 14 अप्रैल तक रहेगा। इस एक महीने की अवधि में सूर्य देव मीन राशि में रहेंगे।

खरमास में शुभ कार्य क्यों नहीं किए जाते

ऐसी मान्यता है कि इस दौरान सूर्य की ऊर्जा कम हो जाती है। जिससे इस दौरान किए गए कार्यों का पूर्ण फल प्राप्त नहीं हो पाता है। इसी वजह से लोग इस पूरे महीने मांगलिक कार्यों को करने से बचते हैं।

खरमास में क्या नहीं करना चाहिए

खरमास में शादी-विवाह, मुंडन, जनेऊ संस्कार, रोका, गृह प्रवेश, सगाई, नए बिजनेस की शुरुआत, नामकरण आदि शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं।

खरमास में क्या करना चाहिए

खरमास में भगवान विष्णु की पूजा शुभ मानी जाती है। इसके अलावा इस अवधि में धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-पाठ, यज्ञादि, दान आदि करने से अतुल्य पुण्य की प्राप्ति होती है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article