अध्यात्म

करवा चौथ 2025 कब है, जानें 2025 में करवाचौथ की डेट, अभी से नोट करें सरगी का टाइम और चांद निकलने का समय

Karwachauth 2025 mein kab hai (करवा चौथ 2025 date, तारीख और समय): हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवाचौथ का व्रत रखा जाता है। करवाचौथ 2025 में 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस लेख में जानें करवाचौथ 2025 डेट, करवाचौथ 2025 कब है, करवाचौथ 2025 में कब पड़ेगा, कार्तिक चौथ का व्रत कब है 2025 में आदि की जानकारी।

Image

करवा चौथ 2025 में कब है (Pic: Canva)

Karwachauth 2025 mein kab hai (करवा चौथ 2025 date, तारीख और समय): करवाचौथ का व्रत सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना से रखती हैं। करवाचौथ का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। 2025 में करवाचौथ 10 अक्टूबर दिन शुक्रवार को है। यहां देखें करवाचौथ 2025 डेट, करवाचौथ 2025 कब है आदि की जानकारी।

करवा चौथ 2025 में कब है

करवा चौथ 2025 में 10 अक्टूबर को शुक्रवार के दिन है। कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 9 अक्टूबर 2025 को रात 10:54 बजे से आरंभ होगी और इसका समापन 10 अक्टूबर 2025, शाम 07:38 बजे होगा। इस तरह उदया तिथि के अनुसार 10 अक्टूबर को करवाचौथ 2025 का व्रत रखा जाएगा।

करवा चौथ 2025 तारीख और समय

  • करवा चौथ 2025 डेट : 10 अक्टूबर, शुक्रवार
  • चतुर्थी तिथि का आरंभ : 9 अक्टूबर 2025 को रात 10:54 बजे से
  • चतुर्थी तिथि का समापन : 11 अक्टूबर, सुबह 04:53 बजे पर
  • करवा चौथ 2025 का पूजा मुहूर्त : शाम 5:57 बजे से 7:11 बजे तक
  • करवा चौथ 2025 पूजन की कुल अवधि: एक घंटा 14 मिनट
  • करवा चौथ 2025 चंद्रोदय समय : रात 8:13 बजे

करवा चौथ 2025 सरगी टाइम

करवा चौथ की सरगी सूर्योदय से पहले की जाती है। 10 अक्टूबर 2025 को शुक्रवार के दिन सुबह 6:19 बजे सूर्य उदय होगा। इस तरह सरगी आपको इस समय से पहले कर लेनी चाहिए।

करवा चौथ 2025 शाम की पूजा का मुहूर्त

करवा चौथ 2025 शाम की पूजा का समय शाम 5:57 बजे से 7:11 बजे के बीच का रहेगा। करवा चौथ 2025 की पूजा अवधि इस तरह करीब एक घंटा 14 मिनट की रहेगी।

करवा चौथ 2025 चांद निकलने का समय

10 अक्टूबर 2025 को चांद निकलने का समय रात 8:13 बजे (संभावित) बताया जा रहा है। चंद्र पूजा के बाद व्रती महिलाएं व्रत का पारण कर सकती हैं।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article