अध्यात्म

Karwa Chauth Vrat Paran Vidhi, Time: करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं कैसे करें व्रत का पारण, जानें उपवास खोलने की विधि ‌

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 03:37 PM IST

Karwa Chauth Vrat Paran Vidhi, Samagri, Time, Katha in Hindi 2022: इस वर्ष 13 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत रखा जा रहा है। व्रत करने वाली सुहागिन महिलाएं इस दिन चांद देखने के बाद ही अपना व्रत खोलती हैं। यहां देखें करवा चौथ का व्रत पारण करने की विधि।

Image

Karva Chauth 2022 Vrat Paran Vidhi

Karwa Chauth Vrat Paran Vidhi, Samagri in Hindi 2022: सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का पर्व बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। सौभाग्य प्रदान करने वाला करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। इस दिन महिलाएं अपने पति के निरोगी जीवन की कामना भी करती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार करवा चौथ का व्रत हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर पड़ता है। यह तिथि 2022 में आज यानी 13 अक्टूबर को पड़ रही है। रात्रि में सोलह श्रृंगार करने के बाद महिलाएं भगवान शिव, भगवान गणेश, माता पार्वती और करवा माता की पूजा करती हैं। इस दिन चंद्र देव की पूजा और छलनी से चांद देखने के बाद ही व्रत का पारण किया जाता है। यहां देखें करवा चौथ का व्रत खोलने की विधि।

कैसे करें करवा चौथ के व्रत का पारण? (Karva Chauth 2022 Vrat Parana Vidhi)

करवा चौथ का व्रत इस साल 13 अक्टूबर यानी आज रखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि आज चांद निकलने का समय रात 08 बजकर 20 मिनट है। ऐसे में भगवान शिव, भगवान गणेश, माता पार्वती और करवा माता की पूजा करने के बाद चंद्र देव की पूजा करें। विधि अनुसार चंद्र देव को अर्घ्य दें और छलनी से चांद को देखने के बाद अपने पति को देखें। इसके बाद सुहागिन महिलाएं अपने पति का आशीर्वाद लें। इस दिन लोटे से पति अपनी पत्नी को पानी पिलाकर उनका व्रत खोलते हैं।

ना करें यह गलती (Karva Chauth 2022)

करवा चौथ का व्रत खोलने के बाद सुहागिन महिलाओं को मीठा खाना चाहिए। व्रत खोलने के बाद नमक का सेवन ना करें। इसके साथ ही यह भी ध्यान रखें कि पारण करने के बाद तामसिक भोजन या लहसुन-प्याज वाले भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन सोलह श्रृंगार का बहुत महत्व है, इसीलिए जब आप व्रत का पारण करें तब सोलह श्रृंगार करके रखें। पूजा के तुरंत बाद सोलह श्रृंगार नहीं उतारना चाहिए। यह माना जाता है कि करवा चौथ के व्रत का पारण करने के बाद महिलाओं को चाकू या नेलकटर जैसी धारदार चीजों का उपयोग नहीं करना चाहिए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article