Karwa Chauth Me Chand Ki puja kaise karein: करवा चौथ सुहागिन स्त्रियों का त्योहार माना गया है। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर मनाया जाने वाला यह पर्व इस वर्ष आज यानी 13 अक्टूबर को पड़ रहा है। सुबह की सरगी से इस व्रत का प्रारंभ हो गया है और महिलाएं निर्जला व्रत रख रही हैं। माना जाता है कि यह व्रत रखने से पति को दीर्घायु मिलती है तथा उनका जीवन निरोगी होता है। सौभाग्य प्रदान करने वाला यह व्रत दांपत्य जीवन के लिए भी लाभदायक माना गया है। करवा चौथ पर चांद की पूजा का विशेष महत्व है। बिना चांद की पूजा किए यह व्रत पूर्ण नहीं होता है। यहां देखें करवा चौथ पर चांद की पूजा विधि, छलनी से चांद देखने की विधि और मंत्र।
करवा चौथ पर चांद की पूजा विधि (Karva Chauth 2022 Par Chand Ki Puja Vidhi)
रात्रि में पूजा से पहले सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके तैयार हो जाएं। इसके बाद भगवान शिव, भगवान गणेश, माता पार्वती और करवा माता की पूजा करने के बाद चांद निकलने का इंतजार करें। जब चांद निकल जाए तब जल में शक्कर, दूध और अक्षत डालकर उन्हें अर्घ्य दें। चांद को अर्घ्य देते समय मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए।
छलनी से चांद देखने की विधि (Karva Chauth 2022 Par Chalni Se Kaise Dekhein Chand)
करवा चौथ की पूजा छलनी से चांद देखकर ही पूरी होती है। इस दिन चांद की पूजा के बाद उन्हें अर्घ्य देना चाहिए। चांद को अर्घ्य देते समय मंत्र का जाप अवश्य करें। इसके बाद छलनी पर दीपक रखकर चांद को देखें। फिर चांद को देखते हुए चंद्रदेव से अपने पति की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करें। अंत में इसी छलनी से अपने पति को देखें।
चंद्र देव की पूजा के दौरान करें इन मंत्रों का जाप (Karva Chauth 2022 Mantra in Hindi)
गगनार्णवमाणिक्य चन्द्र दाक्षायणीपते।
गृहाणार्घ्यं मया दत्तं गणेशप्रतिरूपक॥
गणेश पूजन मंत्र
गजाननं भूत गणादि सेवितं,
कपित्थ जम्बू फल चारू भक्षणम्।
उमासुतं शोक विनाशकारकम्,
नमामि विघ्नेश्वर पाद पंकजम्॥
शिव पूजा मंत्र
ओम नम: शिवाय
मां पार्वती का पूजन मंत्र
देहि सौभाग्य आरोग्यं देहि मे परम् सुखम्।
सन्तान देहि धनं देहि सर्वकामांश्च देहि मे।।
