अध्यात्म

Karva Chauth Puja Mantra 2023: करवा चौथ पर करें इन खास मंत्रों का जाप, दांपत्य जीवन में बढ़ेगी मिठास

Karwa Chauth Puja Mantra 2023( करवा चौथ मंत्र) : करवा चौथ के दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। ये व्रत पूरे दिन भूखे, प्यासे रहकर किया जाता है। शाम की पूजा के बाद ही इस व्रत का पारण किया जाता है। यहां पढ़ें करवा चौथ पूजा के मंत्र।

Image

Karwa Chauth Mantra

Karwa Chauth Puja Mantra 2023( करवा चौथ मंत्र) : हर वर्ष करवा चौथ का त्योहार कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस बार ये व्रत आज यानि 1 नवंबर 2023 को रखा जा रहा है। हिंदू धर्म में इस व्रत का बहुत महत्व होता है। ऐसा माना जाता है कि करवा चौथ का व्रत रखने से सुहागिनों को अखंड सौभाग्य का वर प्राप्त होता है। इस व्रत के पुण्य से व्रती को अनंत फल की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यता है कि करवा चौथ का व्रत रखने से महादेव की कृपा से व्रती की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। अगर आप भी भगवान शिव का आशीर्वाद पाना चाहती हैं तो करवा चौथ के व्रत वाले दिन पूजा के दौरान इन अद्भुत मंत्रों का जाप करें। यहां पढ़ें करवा चौथ का मंत्र।

Karwa Chauth Puja Mantra 2023( करवा चौथ मंत्र)

पूजा संकल्प के लिए मंत्र

मम सुख सौभाग्य पुत्र-पौत्रादि सुस्थिर

श्री प्राप्तये करक चतुर्थी व्रतमहं करिष्ये।

करवा चौथ पूजा मंत्र

करकं क्षीरसंपूर्णा तोयपूर्णमयापि वा।

ददामि रत्नसंयुक्तं चिरंजीवतु मे पतिः॥

इति मन्त्रेण करकान्प्रदद्याद्विजसत्तमे।

सुवासिनीभ्यो दद्याच्च आदद्यात्ताभ्य एववा।।

एवं व्रतंया कुरूते नारी सौभाग्य काम्यया।

सौभाग्यं पुत्रपौत्रादि लभते सुस्थिरां श्रियम्।।

देहि सौभाग्यं आरोग्यं देहि मे परमं सुखम।

रूपं देहि, जयं देहि, यशो देहि द्विषो जहि।।

शिव मंत्र

'ऊँ अमृतांदाय विदमहे कलारूपाय धीमहि तत्रो सोम: प्रचोदयात'

पार्वती मंत्र

नमः शिवायै शर्वाण्यै सौभाग्यं संतति शुभाम्‌।

प्रयच्छ भक्तियुक्तानां नारीणां हरवल्लभे॥

श्री गणेश का मंत्र

ॐ गणेशाय नमः

चंद्र मंत्र

ॐ सोमाय नमः

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article