अध्यात्म

Kamika Ekadashi Parana Time 2023: कामिका एकादशी व्रत पारण टाइम और विधि यहां जानिए

Kamika Ekadashi Vrat Parana Time 2023 (Kamika Ekadashi Vrat Kholne Ka Samay): कामिका एकादशी व्रत का पारण 14 जुलाई को किया जाएगा। नोट कर लें व्रत खोलने का सटीक समय।

Image

Kamika Ekadashi Vrat Parana Time: कामिका एकादशी व्रत पारण समय

Kamika Ekadashi Vrat Parana Time 2023 (Kamika Ekadashi Vrat Kholne Ka Samay): कामिका एकादशी व्रत श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को पड़ता है। इस व्रत में भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। एकादशी व्रत एकादशी के सूर्योदय से लेकर द्वादशी के सूर्योदय तक रखा जाता है। एकादशी के दिन व्रती अन्न ग्रहण नहीं करते और पूरा दिन भगवान की भक्ति में व्यतीत करते हैं। रात्रि भर जागरण करते हैं फिर अगले दिन सूर्योदय के बाद व्रत खोलते हैं। एकादशी व्रत तोड़ने को ही व्रत का पारण करना कहते हैं। यहां देखिए कामिका एकादशी व्रत पारण 2023 का मुहूर्त (Kamika Ekadashi Vrat Paran Muhurat) क्या रहेगा।

कामिका एकादशी व्रत पारण मुहूर्त 2023 (Kamika Ekadashi Vrat Parana Time 2023)

कामिका एकादशी व्रत का पारण 14 जुलाई की सुबह 05:32 AM से 08:18 AM के बीच कर सकेंगे। इस दिन द्वादशी तिथि शाम 7 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगी।

कामिका एकादशी व्रत का पारण कैसे करें (Kamika Ekadashi Vrat Parana Vidhi)

  • एकादशी व्रत का पारण शुभ मुहूर्त में करना चाहिए।
  • व्रत पारण वाले दिन सुबह जल्दी उठ जाएं।
  • सभी कार्यों से निवृत्त होकर पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें।
  • स्नान के बाद तांबे के लोटे में शुद्ध जल मिला लें।
  • फिर उस जल से भगवान सूर्य को अर्घ्य दें।
  • इसके बाद भगवान विष्णु का ध्यान करें।
  • श्री हरि विष्णु को स्नान कराएं और नए वस्त्र अर्पित करें।
  • फिर भगवान को माला चढ़ाएं और उन्हें फूल अर्पित करें।
  • भगवान को चंदन लगाएं और उनके मंत्रों का जप करें।
  • फिर विष्णु जी को भोग लगाएं।
  • विष्णु भगवान की आरती करें और उन्हें भोग लगाएं।
  • फिर अपनी क्षमता अनुसार दान करें।
  • दान के बाद अपना व्रत खोल लें। इस तरह से आपका व्रत पूरा हो जाएगा।
  • ध्यान रखें कि नमक या अन्न से व्रत नहीं खोलना चाहिए।

अगर एकादशी व्रत का पूर्ण फल पाना चाहते हैं तो इसका विधि विधान पारण जरूर करें। इस व्रत में पारण सही तरीके से करना जरूरी है। व्रत खोलने से पहले कुछ न कुछ दान भी अवश्य करें।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article