Kajari Teej 2025 FAQ: हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह में कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को सुहागिन महिलाएं कजरी तीज का व्रत रखती हैं। इस दिन व्रत रखने से पतियों को लंबे उम्र का आशीर्वाद मिलता है। इस व्रत को निर्जला किया जाता है। यहां से आप जान सकते हैं कि प्रेग्नेंट महिलाएं इस व्रत को रख सकती हैं या नहीं। साथ ही इस व्रत में क्या खाया जाता है और क्या नहीं खाया है। यहां पर ये भी बताया गया है कि कजरी तीज के व्रत में क्या करें और क्या न करें।
क्या प्रेग्नेंट महिलाएं कजरी तीज का व्रत कर सकती हैं?
गर्भवती महिलाएं कजरी तीज का व्रत कर सकती हैं, लेकिन उन्हें कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे गर्भवती महिलाओं को निर्जला व्रत नहीं रखना चाहिए। साथ ही शुरुआती तीन महीनों में व्रत रखने से बचना चाहिए। कोशिश करें कि व्रत ऐसा रखें जिसमें फल और जूस का सेवन कर सकते हों।
कजरी तीज में क्या खाया जाता है?
व्रत शुरू होने से पहले सूर्योदय से पहले सरगी खानी चाहिए। सरगी में फल, मिठाई, सूखे मेवे और दूध शामिल करें। कजरी तीज के व्रत के दौरान दिन में भोजन और पानी नहीं लिया जाता है।
कजरी तीज के दिन बाल धो सकते हैं?
नहीं, कजरी तीज के दिन बाल नहीं धोना चाहिए। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और ऐसे में बाल धोने से दुर्भाग्य आ सकता है। इस दिन बाल धोने से पवित्रता भंग होना माना जाता है।
कजरी तीज के दिन बाल कटवाना चाहिए?
नहीं, कजरी तीज के दिन बाल नहीं कटवाना चाहिए। यह व्रत महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है, और इस दिन बाल काटना अशुभ माना जाता है।
कजरी तीज के दिन चावल खाना चाहिए या नहीं?
कजरी तीज के दिन अन्न नहीं खाया जाता है, इसलिए इस दिन चावल नहीं खाना चाहिए।
कजरी तीज के दिन क्या करें-
- कजरी तीज के व्रत के दौरान सेब, केला, अनार, पपीता जैसे फल खा सकते हैं।
- दही या छाछ पी सकते हैं।
- बेसन या मेवे की बनी मिठाई खा सकते हैं।
- सत्तू का सेवन शुभ माना जाता है। ऐसे में इसे पानी में घोलकर पी सकते हैं।
- कजरी तीज के दिन दान-पुण्य जरूर करें।
कजरी तीज के दिन क्या न करें-
- इस दिन मांसाहार, प्याज और लहसुन का सेवन बिल्कुल न करें।
- किसी भी तरह के अन्न और मसालेदार भोजन से परहेज करें।
- कजरी तीज के दिन व्रती महिलाओं को भूलकर भी नमक नहीं खाना चाहिए।
- इस दिन वाद-विवाद से बचें और गुस्सा न करें।
- कजरी तीज व्रत में दिन में नहीं सोना चाहिए, दिन में सोने से व्रत खंडित माना जाता है।
- इस दिन बड़े-बुजुर्गों का अपमान नहीं करना चाहिए।
- अगर कजरी तीज का व्रत लिया हो तो इसे भूलकर भी तोड़ना नहीं चाहिए।
कजरी तीज की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ की जाती है, इसलिए यहां दिए नियमों का पालन जरूर करना चाहिए।
