Kajari Teej 2023 Date : कजरी तीज व्रत भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को पूरे विधि-विधान के साथ मनाया जाता है। रक्षाबंधन के तीन दिन बाद कजरी तीजी का व्रत रखा जाता है। इस बार कजरी तीज का व्रत 2 सितंबर 2023 को रखा जाएगा। इस व्रत का विधिवत पालन करने से अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूरे दिन उपवास करती हैं। कुंवारी कन्या भी इस व्रत को कर सकती हैं। जो भी कुंवारी कन्या इस व्रत का विधिवत पालन करती हैं उन्हें मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। कजरी तीज के दिन कुछ उपायों को करने से लाभ मिलता है। आइए जानते हैं कजरी तीज के दिन कौन से उपाय करने चाहिए।
कजरी तीज के दिन करें उपाय
- अगर आपके जीवनसाथी को लाख कोशिशों के बाद भी नौकरी नहीं मिल रही है तो आप कजरी तीज पर इन उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कजरी तीज की शाम को आप शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
- यदि आपकी शादी में कोई समस्या चल रही हो तो कजरी तीज के दिन सिंदूर का दान कर सकती हैं। बाजार से खरीदकर ही सिंदूर किसी विवाहित महिला को दान करें।
- कजरी तीज शनिवार को है। इसलिए कजरी तीज पर शनिदेव को काले वस्त्र अर्पित करें। आप गरीबों और जरूरतमंदों को काले कपड़े भी दान कर सकते हैं। इस उपाय के प्रयोग से जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा।
- यदि आपके जीवनसाथी की सेहत ठीक ना रहती हो तो कजरी तीज पर राधा कृष्ण मंदिर में मिठाई चढ़ानी चाहिए। उसके बाद इसको प्रसाद रूप में ग्रहण करना चाहिए। ऐसा करने से दोनों के जीवन में खुशहाली आती है और प्रेम संबंध भी मजबूत होते हैं।
- जब आपका जीवनसाथी आर्थिक संकट में हो तो कजरी तीज के दिन जरूरतमंद लोगों को काले कपड़े दान करें। इससे आपके जीवनसाथी को आर्थिक संकट से मुक्ति मिलेगी।
