Griha Pravesh Muhurat: हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह महीना गर्मी के चरम का समय होता है, लेकिन धार्मिक दृष्टि से शुभ कार्यों के लिए भी कई उत्तम अवसर लेकर आता है। खासकर गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य के लिए सही मुहूर्त का चयन करना बहुत जरूरी होता है, ताकि घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो। यदि आपने अपना नया घर बनाया है और इसमें प्रवेश का कोई शुभ मुहूर्त तलाश रहे हैं, तो नोट करें ज्येष्ठ मास में गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त...
ज्येष्ठ मास में गृह प्रवेश का महत्व
गृह प्रवेश (House Warming Dates) केवल नए घर में जाने का कार्य नहीं है, बल्कि यह एक धार्मिक अनुष्ठान है जिसमें भगवान की कृपा प्राप्त करने और वास्तु दोषों को शांत करने की कामना की जाती है। इस दौरान विधि-विधान से पूजा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। ज्येष्ठ मास में यदि शुभ योग और तिथि मिल जाए, तो यह समय और भी फलदायी माना जाता है।
ज्येष्ठ मास 2026 के संभावित गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त
ज्येष्ठ मास में गृह प्रवेश के लिए केवल 4 शुभ मुहूर्त उपलब्ध है, इसके बाद अधिकमास लगने के कारण 1 महीने शुभ कार्य करना वर्जित होगा। इसलिए आप इन दिनों में ही अपने घर में प्रवेश का प्लान करें।
- ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की तृतीय तिथि 4 मई 2026 को गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त उपलब्ध है। आप इस दिन सुबह 05:38 बजे से सुबह 09:58 बजे तक गृह प्रवेश कर सकते हैं।
- ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि 8 मई 2026 को गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त उपलब्ध है। आप इस दिन दोपहर 12:21 बजे से रात 9:20 बजे तक गृह प्रवेश कर सकते हैं।
- ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 13 मई 2026 को गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त उपलब्ध है। आप इस दिन सुबह 05:32 बजे से दोपहर 01:29 बजे तक गृह प्रवेश कर सकते हैं।
- ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 24 जूनन 2026 को गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त उपलब्ध है। आप इस दिन सुबह 05:25 बजे से दोपहर 01:59 बजे तक गृह प्रवेश कर सकते हैं।
ज्येष्ठ मास में गृह प्रवेश के लिए इस बार सीमित शुभ मुहूर्त ही उपलब्ध हैं, क्योंकि इसके बाद अधिकमास शुरू हो जाएगा, जिसमें मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं। इस दौरान 4 मई 2026 (तृतीया), 8 मई 2026 (सप्तमी) और 13 मई 2026 (एकादशी) को शुभ समय मिल रहा है, जिनमें सुबह से लेकर दिन या रात तक अलग-अलग मुहूर्त निर्धारित हैं। इसके अलावा 24 जून 2026 (दशमी, शुक्ल पक्ष) भी एक उत्तम अवसर है। इन शुभ समयों में विधि-विधान से गृह प्रवेश करने पर घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास माना जाता है।
