अध्यात्म

Jitiya Vrat Ki Aarti: ओम जय कश्यप नन्दन, प्रभु जय अदिति नन्दन.. जितिया व्रत की आरती यहां देखें

Jitiya Vrat Mantra, Aarti (जितिया व्रत मंत्र, आरती): आज यानी 14 सितंबर 2025 को देशभर में जितिया व्रत मनाया जाएगा। कल पूरे विधि-विधान के साथ महिलाएं भगवान जीमूतवाहन की पूजा करेंगी। पूजा के बाद आरती करने का भी विधान है। यहां से आप जितिया की आरती के लिरिक्स देख सकते हैं।

Image

जितिया व्रत की आरती (AI Generated)

Jitiya Vrat Mantra, Aarti (जितिया व्रत मंत्र, आरती): जितिया व्रत विवाहित महिलाएं संतान सुख की प्राप्ति के लिए रखती हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को करने से संतान को दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। व्रत करने से भगवान श्रीकृष्ण संतान की सदैव रक्षा करते हैं। सनातन धर्म में जितिया व्रत विशेष महत्व रखता है। इस दिन निर्जला व्रत रखा जाता है और पूरे विधि के साथ पूजा की जाती है। पूजा के बाद आरती भी की जाती है। अगर आप भी जितिया का व्रत रखती हैं तो आप यहां से जितिया की आरती के लिरिक्स देख सकती हैं। यहां जितिया व्रत की आरती मौजूद है।

जिकिया व्रत पूजा मंत्र (Jitiya Vrat Puja Mantra)

कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्।

सदा बसन्तं हृदयारविन्दे भवं भवानीसहितं नमामि।।

जितिया व्रत की आरती (Jitiya Vrat Aarti: Om Jay Kashyap Nandan aarti in Hindi)

ओम जय कश्यप नन्दन, प्रभु जय अदिति नन्दन।

त्रिभुवन तिमिर निकंदन, भक्त हृदय चन्दन॥

ओम जय कश्यप..

सप्त अश्वरथ राजित, एक चक्रधारी।

दु:खहारी, सुखकारी, मानस मलहारी॥

ओम जय कश्यप..

सुर मुनि भूसुर वन्दित, विमल विभवशाली।

अघ-दल-दलन दिवाकर, दिव्य किरण माली॥

ओम जय कश्यप..

सकल सुकर्म प्रसविता, सविता शुभकारी।

विश्व विलोचन मोचन, भव-बंधन भारी॥

ओम जय कश्यप..

कमल समूह विकासक, नाशक त्रय तापा।

सेवत सहज हरत अति, मनसिज संतापा॥

ओम जय कश्यप..

नेत्र व्याधि हर सुरवर, भू-पीड़ा हारी।

वृष्टि विमोचन संतत, परहित व्रतधारी॥

ओम जय कश्यप..

सूर्यदेव करुणाकर, अब करुणा कीजै।

हर अज्ञान मोह सब, तत्वज्ञान दीजै॥

ओम जय कश्यप…

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article