Jaya Parvati Vrat Kab Hai 2024 (जया पार्वती व्रत कब है 2024 में): सनातन धर्म में जया पार्वती व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। ये व्रत शादीशुदा महिला के साथ-साथ कुंवारी कन्या भी रख सकती है। मान्यताओं अनुसार इस व्रत को करने से मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। सुहागिन महिलाएं ये व्रत पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। तो वहीं कई महिलाएं संतान सुख की कामना से भी ये व्रत रखती हैं। चलिए जानते हैं इस साल जया पार्वती व्रत कब से कब तक रहेगा।
जया पार्वती व्रत कब है 2024 (Jaya Parvati Vrat 2024 Date)
जया पार्वती व्रत का प्रारंभ 19 जुलाई से हो रहा है और इसका समापन 24 जुलाई को होगा। बता दें ये व्रत पूरे पांच दिन तक चलता है और इन पांच दिनों में नमक का प्रयोग पूर्ण रूप से वर्जित होता है।
जया पार्वती व्रत पूजा मुहूर्त 2024 (Jaya Parvati Puja Muhurat 2024)
19 जुलाई को जया पार्वती व्रत पूजा मुहूर्त शाम 7 बजकर 19 मिनट से रात 09 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। त्रयोदशी तिथि 18 जुलाई की रात 8 बजकर 44 मिनट से 19 जुलाई की शाम 7 बजकर 41 मिनट तक रहेगी।
जया पार्वती व्रत के नियम (Jaya Parvati Vrat Ke Niyam)
इस व्रत में गेंहू का आटा, किसी भी तरह की सब्जी और नमक नहीं खाया जाता है। कुछ लोग इस व्रत को एक ही दिन रखते हैं तो कुछ पांच दिन रखते हैं। व्रत के दौरान फल, दूध, दही, जूस, दूध से बनी मिठाई का सेवन कर सकते हैं। इस व्रत का उद्यापन तभी पूरा माना जाता है जब व्रती व्रत पूरा होने के बाद मंदिर में जाकर आटे से बनी रोटी या पूड़ी के साथ सब्जी खाते हैं। बता दें ये व्रत 5,7,9,11 या 20 साल तक लगातार रखना चाहिए।
