Kawad Jal Date 2024 (सावन जल डेट 2024): सावन महीने में शिवलिंग का जलाभिषेक करने का विशेष महत्व माना जाता है। इसलिए इस दौरान कई शिव भक्त कावड़ लेकर गंगाजल लेने निकलते हैं और फिर सावन शिवरात्रि पर इस जल को शिवलिंग पर चढ़ाते हैं। कहते हैं सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाने से महादेव की असीम कृपा प्राप्त होती है। साथ ही भक्तों की मनचाही मुराद पूरी होती है। चलिए जानते हैं इस साल सावन में कावड़ जल कब चढ़ेगा (Kawad Jal Kab Chadega 2024)।
कावड़ जल कब चढ़ेगा 2024 (Kawad Jal Date And Time 2024)
वैसे तो सावन में किसी भी दिन जल चढ़ा सकते हैं। लेकिन अगर जल चढ़ाने के सबसे शुभ दिन की बात करें तो वो सावन शिवरात्रि का दिन माना जाता है। इस साल सावन शिवरात्रि 2 अगस्त को है। ऐसे में कावड़ जल 2 अगस्त को चढ़ाया जाएगा।
कावड़ जल चढ़ाने का समय 2024 (Kawad Jal Chadane Ka Time 2024)
ब्रह्म मुहूर्त- 04:19 AM से 05:01 AM तक
प्रातः सन्ध्या- 04:40 AM से 05:43 AM तक
अभिजित मुहूर्त- 12:00 PM से 12:54 PM तक
विजय मुहूर्त- 02:42 PM से 03:36 PM तक
गोधूलि मुहूर्त- 07:11 PM से 07:32 PM तक
सायाह्न सन्ध्या- 07:11 PM से 08:14 PM तक
सर्वार्थ सिद्धि योग- 10:59 AM से 05:44 AM, अगस्त 03 तक
निशिता मुहूर्त- 12:06 AM, अगस्त 03 से 12:49 AM, अगस्त 03 तक
सावन शिवरात्रि 2024 पूजा मुहूर्त (Sawan Shivratri 2024 Puja Time)
सावन शिवरात्रि के दिन पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त रात 12 बजकर 6 मिनट से रात 12 बजकर 49 मिनट तक रहेगा।
सावन शिवरात्रि 2024 चार प्रहर पूजा टाइम (Sawan Shivratri 2024 Char Prahar Puja Time)
-रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय रात 07:11 से रात 09:49 तक रहेगा।
-रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय रात 09:49 से देर रात 12:27बजे तक रहेगा।
-रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय देर रात 12:27 से 03:06 बजे तक रहेगा।
-रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय 3 अगस्त की सुबह 03:06 से सुबह 05:44 बजे तक रहेगा।
