अध्यात्म

IND vs PAK Today Match Prediction In Hindi: आज का मैच कौन जीतेगा? एस्ट्रॉलोजर ने करी दिल दहला देने वाली भविष्यवाणी

IND vs PAK Today Match Astrology Prediction In Hindi, Aaj ke match ki Bhavishyavani, Match Kaun Jitega: आज यानी 23 फरवरी 2025 को दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) का मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच पर सभी की नजरें टिकी हैं। चलिए जानते हैं ज्योतिष के नजरिए से आज किस टीम के सितारे ज्यादा बुलंद रहने वाले हैं।

Image

IND vs PAK Today Match Astrology Prediction In Hindi

IND vs PAK Today Match Astrology Prediction In Hindi, Aaj ke match ki Bhavishyavani, Match Kaun Jitega: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में आज यानी 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2:30 बजे से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होने जा रहा है। इस मैच पर हर किसी की नजरें टिकी हैं। यहां हम ज्योतिष नजरिए से जानेंगे कि आज के सितारे किस टीम के पक्ष में रहने वाले हैं। क्या 23 फरवरी के ग्रह-गोचर भारत का फेवर करेंगे या फिर पाकिस्तानी टीम का साथ देंगे? चलिए जानते हैं मैच को लेकर सटीक भविष्यवाणी।

IND vs PAK Match Prediction Today In Hindi (भारत बनाम पाकिस्तान मैच की भविष्यवाणी)

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 23 फरवरी 2025 की दोपहर 2:30 बजे से शुरू होने जा रहा है। उस समय चंद्रमा धनु राशि में रहेंगे। वहीं आजाद भारत की कुंडली के लग्न वृषभ के अनुसार यह आठवें भाव में स्थित होंगे। ज्योतिष के अनुसार इसे सामान्य तौर पर अनुकूल नहीं माना जाता है क्योंकि तीसरे भाव के स्वामी चंद्रमा का आठवें भाव में जाना पराक्रम और आत्मविश्वास को कमजोर करने वाला माना गया है। वहीं अगर चंद्र कुंडली के हिसाब से देखें तो, चंद्रमा छठे भाव में रहेगा। जो कि अनुकूल माना जाता है और अमूमन कार्यों में विजय दिलाता है।

अब अगर पाकिस्तान की कुंडली पर नजर डालें तो इसकी कुंडली में लग्न मेष और राशि मिथुन है। लग्न कुंडली के अनुसार चंद्रमा नवम भाव में रहेगा, जो औसत परिणाम देने वाला माना जाता है। जबकि चंद्र राशि के अनुसार चंद्रमा सप्तम भाव में विराजित रहेगा। ज्योतिष नजरिए से देखें तो सप्तम भाव में चंद्रमा का गोचर अच्छे परिणाम देने वाला साबित होता है, लेकिन वहीं प्रतिस्पर्धात्मक कार्यों यानी जहां मुकाबले की बात हो वहां पर यहां का चंद्रमा औसत लेवल के परिणाम देता है।

Aaj Ka Match Kaun Jitega (आज का मैच कौन जीतेगा)

पंडित सुजीत जी महाराज अनुसार अब अगर भारत और पाकिस्तान के गोचर को आपस में मिलाया जाए, तो दोनों टीमें बराबरी की स्थिति पर नजर आ रही हैं। लेकिन अगर भारत की चंद्र कुंडली के हिसाब से देखा जाए तो ऐसे में भारत की स्थिति पाकिस्तान से थोड़ी बेहतर कही जा सकती है। ऐसे में आज का मैच भारत जीत सकता है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article