Weekly Rashifal 24 Feb To 2 March 2025: मेष राशि वालों के लिए ये सप्ताह थोड़ा परेशानी देने वाला साबित होगा। आपको किसी भी काम में सफलता पाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। वहीं वृषभ राशि वालों के लिए अगले सात दिन शुभ साबित होंगे। यात्रा के शुभ संयोग बनेंगे। मिथुन राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। जानिए बाकी राशि वालों के लिए ये सप्ताह कैसा रहेगा।
साप्ताहिक राशिफल 23 फरवरी से 01 मार्च 2025
मेष- सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा नवम व सूर्य -शनि एकसाथ एकादश रहेंगे। ऑफिस कार्यों में बहुत व्यस्त रहेंगे। किसी अनजाने भय से परेशान रहेंगे। आप की अत्यन्त व्यस्तता आपको मानसिक और शारीरिक थकावट से परेशान कर देगी। परिश्रम करना आपका कर्तव्य है। धन का व्यय भी कुछ ज्यादा ही होगा। पीला रंग शुभ है। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें। राजनीतिज्ञों से लाभ की प्राप्ति होगी। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।
वृष-राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। सूर्य दशम शुभ है। कोई विशेष गृह निर्माण कार्य जो आप शुरू किये हैं अंततः वो सफलतापूर्वक पूर्ण हो जायेगा। राजनीति से संबद्ध जातक लाभ में रहेंगे। यात्रा के संयोग भी बनेंगे। ससुराल के किसी सदस्य के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला रंग शुभ है। ससुराल से लाभ। मित्रों संग सुखद यात्रा होगी। भाई की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा।
मिथुन- सूर्य भाग्य भाव में हैं। चन्द्रमा प्रथम दिन धनु में हसीन। यह समय कर्मपथ पे चलने का है। किसी धार्मिक यात्रा की योजना आज बनेगी। व्यय की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने का सप्ताह है। बी पी और मधुमेह के मरीजों को सावधानी बरतनी होगी। हरा रंग आपका शुभ रंग है। गाय की रोटी और पालक खिलाएं। इस सप्ताह लेखन, शिक्षा, पत्रकारिता और वकालत जे सम्बद्ध जातके बहुत लाभ में रहेंगे। गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें।
कर्क-कहीं दूर धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। चन्द्रमा व सूर्य माता पिता का आशीर्वाद प्राप्त कराएंगे। आप कुछ विशेष उद्देश्य से और कुछ अलग टारगेट के लिए इस सप्ताह का प्रारंभ करेंगे। आपके मन मस्तिष्क में केवल काम का ही ध्यान रहेगा। पीला और सफ़ेद आपका शुभ रंग है। भाई के सहयोग से कोई सरकारी कार्य बनेगा।धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। आध्यात्मिक उन्नति।किसी संत का सतसंग प्राप्त होगा। दान पुण्य करें।
सिंह-मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। सूर्य सप्तम व गुरु दशम हैं। धन का आगमन है। व्यस्तता ज्यादा ही रहेगा। सरकारी कार्य बनेंगे। बी पी और मधुमेह के पेशेंट बहुत सावधानी बरतेंगे। गाय को पालक खिलाएं। कोई धन जो बहुत दिनों से रुका था उसकी प्राप्ति का सुन्दर संयोग है। लाल रंग आपका शुभ रंग है। यात्रा की संभावना रहेगी।राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी। अपनी एकाग्रता बनाएं रखें। इस सप्ताह कार्यों की बहुत अधिकता रहेगी। सूर्य उपासना करें।
कन्या-यह सप्ताह बुध व शुक्र खूब यात्रा करने का और मित्रों के साथ किसी नए कार्य के शुभारंभ का संकेत दे रहे हैं। आनन्द पूर्ण वातावरण में कार्य शुरू करेंगे। धन का आगमन तथा व्यय दोनों समान अनुपात में होगा। हरा रंग आपका प्रिय शुभ रंग है। जीवन साथी के साथ किसी बड़ी पार्टी में जाने का आनन्द प्राप्त होगा। पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें। किसी साहित्यिक समारोह में पुरस्कार प्राप्त कर सकते हैं। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। श्री गणेश उपासना करें।
तुला- मंगल व शुक्र अनुकूल हैं। यह सप्ताह बैंकिंग व आईटी फील्ड के छात्रों के लिए बड़ा अच्छा रहेगा। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। किसी नए कार्य के श्री गणेश की संकल्पना परिपूर्णता की तरफ जायेगी। हरा रंग शुभ है।बी पी के मरीज सावधानी बरतेंगे। गाय को पालक खिलाएं। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। श्री अरण्यकांड का पाठ करें। पारिवारिक कार्यों में अत्यंत खुशी रहेगी।
वृश्चिक-यह सप्ताह नव उमंग व तरंग का है। कन्या राशि या मिथुन राशि के व्यक्ति से किसी सरकारी कार्य में आपको मदद मिलेगी। हरा रंग शुभ है। शासन तथा प्रशासन का सहयोग प्राप्त होगा। यदि आप कोई बड़ें निवेश की योजना बना रहे हैं तो आपका प्रयास सफल होगा।
धनु- चन्द्रमा प्रथम दिन यहीं हैं। शुभ समाचार की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार व जॉब में प्रगति होगी। व्यवसाय में उन्नति है। पीला रंग शुभ है। यह सप्ताह नए प्रभावशाली लोगों से मिलने का है। किसी बड़े समारोह में जाने का सौभाग्य प्राप्त होगा। शिक्षा में प्रगति।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि का चतुर्थ प्रभाव शुभता की तरफ चल रहा है। सुंदरकांड का पाठ करते रहें। गरीबों में अन्न तथा वस्त्र बाटें। श्री सूक्त का पाठ करें।
मकर- शनि द्वितीय व सूर्य भी वहीं रहेंगे। इस सप्ताह धन का व्यय कुछ ज्यादा ही होगा। कई बिगड़े कार्य भी बन जायेंगे। किसी कन्या या मिथुन राशि के व्यक्ति के सहयोग से कोई सरकारी कार्य बनेगा। हरा रंग शुभ है। छात्र पीले रंग का प्रयोग करें। भाई के साथ कोई धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। शनि न्याय का ग्रह है। न्यायिक कार्यों में सफलता मिलेगी। तिल दान करें।
कुंभ- गुरु चतुर्थ मंगलमय हैं। बिगड़े कार्य बनेंगे। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से मन हर्षित रहेगा। सूर्य व शनि शुभ हैं। संतान की सफलता आपको खुश कर देगी।बी पी तथा मधुमेह के मरीज अत्यंत सावधानी बरतें। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। व्यवसाय में प्रगति और धन का आगमन होगा। श्री हनुमान जी की पूजा करते रहें। नीला व हरा रंग शुभ है। सप्त अन्न दान करें।
मीन- गुरु तृतीय व सूर्य एकादश है। आईटी, लेखन तथा पत्रकारिता से संबद्ध जातक लाभान्वित होंगे। इस सप्ताह आपको किसी बड़े सामाजिक या साहित्यिक कार्यक्रम में भाग लेंने का सुअवसर प्राप्त होगा। यश तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वच्छ सफ़ेद रंग धारण करें। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। धन का आगमन होगा।हनुमान बाहुक का पाठ करने से किसी प्रकार का शारीरिक कष्ट नहीं होगा।
