31 December Remedy: वर्ष 2022 का आखिरी महीना शुरू हो चुका है, कुछ दिनों बाद ही हम नए साल में प्रवेश कर जाएंगे। इस साल के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर 2022 को शनिवार पड़ने वाला है। ऐसे में नए साल में प्रवेश करने से पहले 31 दिसंबर को शनिदेव को आशीर्वाद पाने का बड़ा मौका मिलेगा। इसके लिए आप इस दिन ज्योतिष शास्त्र में बताए गए कुछ उपायों को अपनाकर नए साल को और भी अधिक फलकारी बना सकते हैं। ऐसा करने से शनि की साढ़े साती और ढैय्या से भी मुक्ति मिल सकती है। यहां पर नए साल में प्रवेश करने से पहले साल के आखिरी दिन शनिवार को करने के लिए कुछ उपाय के बारे में बताने जा रहा है।
जूते दान करने से मिलेगा फायदा
साल के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर शनिवार को आप शनि देव से जुड़े उपाय कर सकते हैं। इस दिन आप जूते या चप्पलों का दान कर सकते हैं। शास्त्रों में भी बताया गया है कि शनिवार के दिन जूते चप्पल नहीं खरीदने चाहिए। इस दिन खरीदने से शनि देव नाराज हो जाते हैं। वहीं जिनकी साढ़े साती और ढैय्या होती है वे भी इस दिन जूते चप्पल दान कर फायदे पा सकते हैं। अगर आप साल के आखिरी दिन यानी शनिवार को ऐसा करते हैं, तो 2023 वर्ष अच्छा बीतेगा।
काला तिल और काली उड़द
यदि आपको धन की समस्या है, तो 31 दिसंबर यानी शनिवार के दिन किसी गरीब को सवा किलो काला तिल या उड़द दान कर धन संबंधी परेशानी से लाभ पा सकते हैं। इन चीजों को दान करने के बाद उस दिन इन चीजों को सेवन नहीं करना चाहिए।
लोहा
साल के आखिरी दिन आप लोहे के बर्तन का भी दान कर सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन लोहा दान करने से आप किसी भी तरह का दुर्घटना योग टल सकता है। इसलिए इस दिन लोहा दान करने का बहुत बड़ा महत्व बताया गया है।
सरसों का तेल
मान्यता है कि अगर आपका कोई काम अटका है या जीवन में सफलता नहीं मिल पा रही है, तो 31 दिसंबर शनिवार के दिन शनि देव को प्रसन्न करने के लिए सरसों का तेल किसी गरीब को दान कर सकते हैं या फिर पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक भी जला सकते हैं।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
