अध्यात्म

Shani Dev Upay: शनि है आप पर भारी तो तुरंत शुरू कर दें ये उपाय, कुछ ही दिनों में मिलेगी गुड न्यूज

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 2, 2022, 11:03 AM IST

Shani Dev Upay: कुंडली में शनि ग्रह के भारी होने से व्यक्ति का जीवन कई परेशानियों से घिर जाता है। नवग्रहों में शनि देव की दृष्टि सबसे अधिक भारी होती है। ज्योतिष में शनि ग्रह को शांत करने के लिए और शनि की दृष्टि से बचने के लिए कई उपाय बताए गए हैं।

Image

शनिदेव उपाय

KEY HIGHLIGHTS
  • सभी ग्रहों में शनि को माना जाता है सबसे उग्र ग्रह
  • भक्त को उनके कर्मों के अनुसार अच्छे या बुरे फल देते हैं शनिदेव
  • शनिवार के दिन काली वस्तुओं का दान करने से प्रसन्न होते हैं शनिदेव

Shani dev upay: शनि देव मनुष्य को उसके कर्मों के अनुसार न्यायोचित फल देते हैं। इसलिए उन्हें कर्म का देवता कहा जाता है। लेकिन नवग्रहों में शनि देव की दृष्टि सबसे अधिक भारी होती है। शनि देव का गुस्सा इतना खतरनाक और उग्र होता है, जिसे शांत करने के लिए कई उपाय करने पड़ते हैं। इसलिए हर व्यक्ति चाहता है कि उसकी कुंडली में शनि ग्रह शांत रहे, जिससे कि उसे कष्टों का सामना नहीं पड़े। यही कारण है कि सभी नवग्रहों में शनि ग्रह को उग्र ग्रह माना जाता है। यदि किसी जातक की कुंडली में शनि की दशा भारी हो तो उसे जीवन में शारीरिक और मानसिक से लेकर आर्थिक कष्टों का भी सामना करना पड़ता है।

हालांकि ज्योतिष में शनि की दशा जैसे की साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रकोप को कम करने के लिए कई उपाय भी बताए गए हैं। यदि आपकी कुंडली में शनि की दशा भारी है तो तुरंत यह उपाय करने शुरू कर दें। इन उपायों से शनिदेव शीघ्र प्रसन्न होते हैं।

शनिदेव के उपाय

शनिवार के दिन काले कुत्ते को सरसों तेल में चुपड़ी रोटी खिलाने से शनि की दशा कम होती है। साथ ही इस उपाय से शनिदेव प्रसन्न भी होते है। अगर आपकी कुंडली में शनि की दशा भारी है तो कभी भी कुत्तों को सताना नहीं चाहिए।

शनि देव को काला रंग अति प्रिय होता है। शनिवार के दिन आप काले पशु-पक्षियों को भोजन खिलाएं और काली वस्तुओं का दान करें। इस उपाय से भी शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है।

शनिवार के दिन पीपल के पेड़ में तेल में चीनी और काला तिल मिलाकर जल अर्पित करना चाहिए और पेड़ की तीन परिक्रमा लगानी चाहिए। इससे कुंडली में शनि का प्रभाव कम हो जाता है।

शनिवार के दिन सुंदरकांड का पाठ कराने से भी कुंडली में शनि की दशा कम होती है। साथ ही शनिवार के दिन शनि देव के साथ बजरंगबली की पूजा करने के भी शनि देव प्रसन्न होते हैं।

शनि ग्रह को शांत करने और शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए ये उपाय बेहद कारगर माने जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी जातक की कुंडली में शनि की दशा भारी है तो उसे जरूर ये उपाय करने चाहिए।

डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article