अध्यात्म

प्रेगनेंसी में करवा चौथ का व्रत कैसे करें? क्या गर्भवती महिलाएं छोड़ सकती हैं करवा चौथ? जानें क्या कहते हैं नियम

Karwa Chauth During Pregnancy (गर्भवती महिलाएं करवा चौथ का व्रत कैसे करें): आज करवा चौथ और इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। लेकिन जो महिलाएं प्रेग्नेंट हैं, उन्हें व्रत रखना चाहिए या नहीं ये सवाल खूब सर्च किया जाता है। साथ ही इस बात की कंफ्यूजन भी रहती है कि गर्भवास्था में करवा चौथ का व्रत कैसे करें।

Image

प्रेगनेंसी में करवा चौथ का व्रत कैसे करें? (pic credit: canva)

Karwa Chauth During Pregnancy (गर्भवती महिलाएं करवा चौथ का व्रत कैसे करें): आज यानी 10 अक्टूबर को देशभर मेंं सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखने वाली हैं। ये व्रत काफी कठिन माना जाता है, क्योंकि इसमें निर्जला उपवास रखना होता है। इस दिन महिलाएं पूरे दिन अन्न और जल का सेवन नहीं करती हैं। शाम में चंद्रदेव के दर्शन और पूजा के बाद ही व्रत खोला जाता है। ऐसे में जो महिलाएं गर्भवती हैं उन्हें इस व्रत को रखने में काफी ज्यादा परेशानी आती है। पूरे दिन जल न पीना, गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए हानिकारक हो सकता है। आइये यहां आपको बताते हैं कि प्रेग्नेंट महिलाओं को करवा चौथ का व्रत कैसे रखना चाहिए और क्या-क्या काम नहीं करने चाहिए।

प्रेगनेंसी में करवा चौथ का व्रत रखते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

  • सूर्योदय के पहले ही सरगी कर लें। सरगी में आप दूध, बादाम, खजूर, नारियल, ताजे फल और साबुत अनाज ले सकती हैं।
  • प्रेगनेंट महिलाओं को निर्जला व्रत नहीं करना है, वो फलाहार, जल और पेय पदार्थ का सेवन कर सकती हैं।
  • अगर आप गर्भवती हैं और करवा चौथ का व्रत भी रख रही हैं तो आपको इस दिन ज्यादा काम नहीं करना है, थकान नहीं होनी चाहिए।
  • पूरे दिन धार्मिक ग्रंथ पढ़ें और सत्संग सुनें, इससे मन शांत रहेगा और बच्चे पर भी अच्छा असर पड़ेगा।

भूलकर भी न करें ये काम-

  • करवा चौथ वाले दिन बाल न धोंएं। आप एक दिन पहले ही बाल धो सकती हैं।
  • नाखून या बाल भी करवा चौथ वाले दिन काटना वर्जित है।
  • इस दिन पति से या परिवार से लड़ाई न करें।
  • भूलकर भी काले या सफेद रगं के कपड़े करवा चौथ वाले दिन न पहनें।
  • निर्जला व्रत रहने की कोशिश न करें। आपको बिना पानी पिए नहीं रहना है।

क्या हम गर्भावस्था के दौरान करवा चौथ का व्रत छोड़ सकते हैं?

हां, अगर आप प्रेगनेंट हैं तो आप करवा चौथ का व्रत छोड़ सकती हैं। प्रेगनेंसी में व्रत रखने से पहले हमेशा डॉक्टर की सलाह लें और अगर जच्चा-बच्चा पर कोई बुरा असर नहीं पड़ने वाला हो, तब ही व्रत करें।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article