अध्यात्म

Mata Vaishno Battery Car And Helicopter Booking: कटरा से माता रानी के भवन तक बैटरी कार और हेलीकॉप्टर कैसे बुक करें

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Dec 27, 2022, 02:23 PM IST

Vaishno Devi Helicopter And Electric Car Booking: माता के भवन तक पहुंचने के लिए बैटरी कार और हेलीकॉप्टर कैसे बुक करते हैं। इस बारे में पूरी डिटेल मिलेगी हमारे इस आर्टिकल में।

Image

Vaishno Devi Helicopter And Battery Car Online Booking कैसे करें? (VAISHNO DEVI SHRINE BOARD Official Website Image)

Vaishno Devi Helicopter Ticket And Bettery Car Ticket Online Booking: नये साल के मौके पर भारी संख्या में लोग माता वैष्णो के दर्शन करने के लिए जाते हैं। ऐसे में माता के दरबार में भक्तों का जनसैलाब उमड़ जाता है। माता के दरबार कोई पैदल पहुंचता है तो कोई भवन तक पहुंचने के लिए बैटरी कार, घोड़ा, पालकी या हेलीकॉप्टर का प्रयोग करता है।

Vaishno Devi Battery Car Online Booking कैसे करें?

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको इस लिंक पर (https://batterycar.maavaishnodevi.org/.) क्लिक करना होगा। यहां से आप अपने लिए माता के दरबार तक पहुंचने के लिए बैटरी कार बुक कर सकते हैं। बता दें ये सर्विस सिर्फ अर्धकुमारी से लेकर माता के भवन तक है और फिर माता के भवन से लेकर अर्धकुमारी तक है। यात्रा के शुरुआत में आपको ये सुविधा नहीं मिलेगी। 5 साल तक के बच्चों के लिए ये सुविधा फ्री है। श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर बैटरी कार की ऑनलाइन बुकिंग यात्रा की तारीख से अधिकतम 60 दिन और न्यूनतम 04 दिन पहले की जा सकती है। ऑनलाइन बुकिंग ठीक 60 दिन पहले सुबह 10 बजे खुलती है।

अगर आप बिना ऑनलाइन बुकिंग के बैटरी कार सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको वैष्णो देवी में कार बुकिंग के काउंटर पर जाकर टिकट लेनी पड़ेगी। ध्यान रखें यहां पहले ऑनलाइन बुकिंग वालों को बैटरी कार सर्विस मिलती है और अगर ऑनलाइन बुकिंग वालों से सीटें बच जाती हैं तब बाकियों को ये सुविधा दी जाती है। इसलिए बेहतर होगा कि आप पहले से ही इसकी बुकिंग करके चले। खासकर तब जब यात्रा की सीजन चल रहा हो।

Vaishno Devi Helicopter Online Booking कैसे करें?

आनलाइन बुकिंग के लिए आप (https://www.maavaishnodevi.org/OnlineServices/login.aspx) वेबसाइट पर न्यू डिवोटी साइन इन पर क्लिक करके यूजर नेम और पासबर्ड बनाएं। सभी लिंकस् बंद करें और फिर दुबारा वेबसाइट पेज को खोलें। फिर अपने यूजर नेम और पासबर्ड से लॉगइन करें। इसके बाद हैलीकाप्टर सेवाओं पर क्लिक करें, यात्रा की तिथि, रूट, यात्रियों की संख्या और समय सभी चीजों चयन करें, यात्रियों से संबंधित अन्य विवरण भरें। अंत में Payment gateway पर क्लिक करें और टिकट के लिए भूगतान करें। इसके बाद आपको बुकिंग की रसीद प्राप्त हो जाएगी।

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए एक व्यक्ति की एक तरफ की टिकट 1830 रूपये है। दो वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए यात्रा निशुल्क है। हैलीपैड, उधमपुर रोड पर बस स्टैंड, कटरा से 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। सांझीछत स्थित हैलीपैड, वैष्णो देवी भवन से 2.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

अगर आप ऑफलाइन यानी सीधे काउंटर पर जाकर ये टिकट लेना चाहते हैं तो इसके लिए लिए यात्रा रजिस्ट्रशन पर्ची अनिवार्य है। तत्काल बुकिंग के लिए परिवार के सभी सदस्यों जो इस सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं उनके परिचय प्रमाण पत्र अनिवार्य हैं।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article