Horoscope (Aaj Ka Rashifal) 16 April 2023 in Hindi: आज सूर्य-बुध मेष,मंगल मिथुन,शनि कुम्भ, तथा गुरु स्वराशि मीन में हैं। चन्द्रमा आज शनि की राशि कुम्भ में है।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व मीन राशि के जातक सफलता की प्राप्ति (Horoscope Today) करेंगे। कर्क,वृश्चिक तथा मिथुन राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।मीन राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें (Aaj Ka Rashifal) तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।
आज का मेष राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)
आज आपका मन बहुत विचलित रह सकता है,ध्यान व योग करें। छात्र अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।सफेद व लाल रंग शुभ है।मङ्गल के द्रव्य गुड़ व गेंहू का दान करें।गाय को गुड़ खिलाइए।
आज का वृषभ राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)
राजनीतिज्ञ लोग लाभान्वित होंगे। शुक्र व शनि भाग्य में सफलता देंगे।सूर्य द्वादश भाव में हैं।आज का दिन गुरु एकादश व्यवसाय को शुभ बनाएंगे।धन का आगमन हो सकता है। गुरु कल्याणकारी हैं लेकिन कुम्भ के शनि गोचर के कारण जाँब में विवाद हो सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी।नारंगी व हरा रंग शुभ है।
आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)
शुक्र व बुध आर्थिक प्रगति देंगे। शनि के कुम्भ गोचर प्रभाव के कारण स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।नीला व आसमानी रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। तिल का दान करें।
आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)
आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है।टीचिंग,आईटी व बैंकिंग के लोग कॅरियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे।आसमानी व हरा रंग शुभ है।विष्णु जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।उड़द का दान करें।युवा लवलाइफ में सफल रहेंगे।
आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)
अभी बुध मेष में जहां राशि स्वामी सूर्य भी हैं। चन्द्रमा का कुम्भ में गोचर आज आपको व्यवसाय व जाँब में सफलता देगा।बेल का पेड़ लगाएं। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।लाल व पीला रंग शुभ है।सुंदरकांड का पाठ करें व अन्न का दान करें।
आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Ka Kanya Rashifal)
खष्ठम शनि, सूर्य तथा मङ्गल मेष में सफलता देंगे।जाँब में ऑफिस के कार्यों में उन्नति से प्रसन्नता होगी। शुक्र फ़िल्म व बैंकिंग जाँब में सफलता दे सकता है।गुरु का आशीर्वाद लें।आर्थिक लाभ सम्भव है।परमब्रम्ह शिव जी की पूजा करते रहें।नारंगी व पीला रंग शुभ है।उड़द का दान करें।
आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)
व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे।आर्थिक सुख में वृद्धि के लिए श्री सूक्त का पाठ करें।जाँब में उच्चाधिकारियों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नीला व नारंगी रंग शुभ है।उड़द का दान लाभदायी रहेगा।
आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchika Rashifal)
आज राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी। नारंगी व लाल रंग शुभ है।चावल व दही का दान करें। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं।हनुमान जी की पूजा करें।शुक्र मकर में रहकर लव लाइफ को बेहतर करेंगे।
आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)
इस राशि से तृतीय शनि तथा सूर्य मेष में रहकर जाँब के लिए बहुत ही शुभ हैं। चन्द्रमा तृतीत हैं।जाँब में प्रोमोशन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं।बैगनी व हरा रंग शुभ है।आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे।फलों का दान करें।
आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)
शनि इसी राशि से द्वितीय हैं।चन्द्र व बुध गोचर से मीडिया,आईटी व बैंकिंग जाँब में लाभ हो सकता है।पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा।सफेद व बैगनी रंग शुभ है।धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।उड़द का दान करें।यात्रा हो सकती है।
आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)
इस राशि के शनि व मेष के सूर्य मैनेजमेंट व टेक्निकल फील्ड के छात्रों को सफल करेंगे।आज बिजनेस में सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें ।बैगनी व नीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। जाँब से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं।यात्रा सुखद रहेगा।गुड़ का दान करें।
आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)
द्वादश शनि व इस राशि में गोचर करते गुरु मङ्गलमय रहेंगे।शुक्र धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि का गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा।तिल का दान करें।बिजनेस में सफलता के संकेत हैं। जाँब में मेष राशि के उच्चाधिकारियों से खुश रहेंगे।पीला व लाल रंग शुभ है।
