अध्यात्म

Horoscope Today 29 April 2023: आज धनु व मकर राशियों को व्यापार में मिलेगा तगड़ा मुनाफा, जानें क्या बताता है आपका राशिफल यहां

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Apr 29, 2023, 05:58 AM IST

Horoscope Today 29 April 2023, Aaj Ka Rashifal: आज 29 अप्रैल 2023 है। ग्रह-नक्षत्रों के विशेष प्रभाव से आज कई राशियों के जीवन में खुशियां आने वाली हैं। आज मेष राशि के जातकों को व्यवसाय में नए अवसर हाथ लगेंगे। वहीं, मिथुन राशि के जातक को बिजनेस में सफलता मिलने की संभावना है। हालांकि मीन राशि के जातकों को स्वास्थ्य के सचेत रहने की जरूरत है। इसके अलावा धनु व मकर राशियों को व्यापार में तगड़ा मुनाफा मिलने वाला है। चलिए अब, आज के सभी 12 राशिफल के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Image

Horoscope Today, 29 April 2023

Horoscope Today 29 April 2023, Aaj Ka Rashifal In Hindi: 29 अप्रैल 2023 का राशिफल- सुजीत जी महाराज- आज सूर्योदय के समय अश्लेषा नक्षत्र का चतुर्थ चरण है तथा चन्द्रमा कर्क व गुरु मीन राशि में रहेंगे। शनि कुम्भ व सूर्य मेष में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष ,वृष व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मकर व तुला राशि के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मीन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

1. मेष- आज चन्द्रमा व मंगल का गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का पाठ करें।तिल का दान करें।

2. वृष- सूर्य बुध शुभ हैं। आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। गुरु व चन्द्र गोचर के कारण जाँब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है।

3. मिथुन- गुरु व चन्द्रमा का गोचर मंगलमय है। जाँब में प्रगति होगी। भाग्यवृद्धि है। परिवार विशेषकर ससुराल सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व नीला रंग शुभ है।मूंग का दान करें।

4. कर्क-इस राशि का स्वामी चन्द्रमा व गुरु का गोचर आर्थिक विकास देगा। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।उड़द का दान करें।

5. सिंह-व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। चावल व गुड़ का दान करें।

6. कन्या- बुध राशि स्वामी होकर पारिवारिक सुख में प्रसन्नता देगा। जाँब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। नीला व बैगनी रंग शुभ है। उड़द व तिल का दान करें।

7. तुला- मंगल शनि के शुभता से पॉलिटिक्स में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबाहुक का कम से कम 09 बार पाठ करें।आज बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। बैगनी व हरा रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

8. वृश्चिक- आज गुरु व चन्द्र का गोचर व्यवसाय में संघर्ष तो वहीं मंगल व शुक्र जाँब में सफलता देगा। मेष व मीन राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।पीला व लाल रंग शुभ है। अन्न दान करें।

9. धनु- आज गुरु व चन्द्रमा अनुकूल हैं। संतान की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। पिता का आशीर्वाद लें।

10. मकर-राशि स्वामी शनि व शुक्र मंगल व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य कर सकते हैं। मकर व मीन राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। नीला व सफेद रंग शुभ है। आज घर पर ही कोई धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। छात्र सफल रहेंगे। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

11. कुंभ- धार्मिक अनुष्ठान सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें ।हरा व सफेद रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।पिता का आर्शीवाद लें।

12. मीन- आज जांब में किसी कार्य को लेकर कुम्भ का शनि व चन्द्र गोचर लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।सफेद व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व गाय को केला व गुड़ खिलाएं।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article