अध्यात्म

Horoscope Today, 30 September 2022: मां स्कंदमाता की कृपा से इन लोगों को होगा लाभ, देखें शुक्रवार का राशिफल और जानें उपाय

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 11:15 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 30 September 2022: आज शारदीय नवरात्रि का पांचवा दिन है। जानें मां स्कंदमाता का आशीर्वाद मेष से मीन तक के जातकों में से किसे मिलेगा। देखें मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के लिए शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा।

Image

Horoscope Today, Aaj Ka Rashifal 30 September 2022

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 30 September 2022: सुजीत जी महाराज- आज चन्द्रमा अनुराधा नक्षत्र में है व वृश्चिक राशि में है। सूर्य कन्या व शनि मकर में है। गुरु मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति व वृष राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज मिथुन व मकर राशि के लोग चन्द्र व शनि गोचर के कारण जॉब के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 30 September 2022 in Hindi

मेष राशिफल

आज अष्टम चन्द्रमा व्यवसाय के लिए शुभ है। दशम शनि जॉब में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। स्वास्थ्य को लेकर तनाव रहेगा तथा विवाद की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। लाल व पीला रंग शुभ है।

वृष राशिफल

आज सप्तम चन्द्रमा जॉब के लिए मंगलमय है। पॉलिटिक्स के लिए सफलता का समय है। धन का व्यय हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ है। गुरु व मंगल के बीज मंत्र का जप करें।

मिथुन राशिफल

आज के दिन व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। राहु के द्रव्यों नीले वस्त्र व तिलका दान करें।

कर्क राशिफल

सूर्य तृतीय कल्याणकारी हैं। गुरु नवम व चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज पंचम भाव में शुभ है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कोई बकाया धन मिलेगा। दुर्गा जी की उपासना करें। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।ॉ

सिंह राशिफल

इस राशि से चतुर्थ चन्द्रमा व इस राशि से द्वितीय सूर्य शुभ फलदायी है। खष्ठम शनि लाभ देगा। आज किसी भी धार्मिक योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व नीला रंग शुभ है। हनुमान बाहुक का पाठ करें व तिल का दान करें।

कन्या राशिफल

सूर्य इस राशि के व चन्द्रमा द्वितीय तथा गुरु सप्तम गोचर रत हैं। छात्र सफलता से प्रसन्न होंगे। हनुमानजी जी को प्रसाद अर्पित करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं व उड़द का दान करें।

तुला राशिफल

सूर्य द्वादश में, चन्द्रमा द्वितीय व शनि पंचम गोचर में है। जॉब को लेकर सफलता संभव है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज मेष व मीन के मित्रों का सहयोग मिलेगा। लाल व हरा रंग शुभ है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशिफल

पंचम गुरु व कन्या राशि का सूर्य अनुकूल हैं। चन्द्रमा मंगलमय हैं। आज का दिन सफलता का है। बुध गोचर बैंकिंग जॉब लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व नारंगी शुभ है। मंगल के द्रव्य गेंहू व गुड़ का दान करें।

धनु राशिफल

आज शनि द्वितीय सूर्य कन्या व चन्द्रमा इसी भाव से द्वादश हैं। जॉब को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन पद से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। उड़द व गुड़ का दान करें।

मकर राशिफल

शनि इसी राशि में वक्री व चन्द्रमा लाभ भाव में मध्यम फल देंगे। गुरु तृतीय हैं। ऑफिस में कार्य के प्रति समर्पित रहें। जॉब में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। नारंगी व लाल रंग शुभ है।

कुंभ राशिफल

शनि द्वादश व गुरु इस राशि से द्वितीय शुभ फल दे रहे हैं। एकादश चन्द्रमा व्यवसाय में शुभ लाभ देगा। बिजनेस में नवीन कार्य आरंभ होंगे। मंगल सूर्य आत्मबल में वृद्धि करेंगे। नीला व आसमानी रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी जी की उपासना करें। सूर्य के द्रव्यों गेंहू व गुड़ का दान करना श्रेयष्कर है।

मीन राशिफल

इस राशि में गोचर कर रहे गुरु व दशम चन्द्रमा व्यवसाय के लिए लाभकारी योग बनाकर शुभ फल देंगे। शनि मकर में वक्री है। मंगल व गुरु गोचर पारिवारिक कार्यों में शुभता बढ़ती है। धन आगमन के संकेत हैं। संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। नारंगी व पीला रंग शुभ है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article