Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 30 September 2022: सुजीत जी महाराज- आज 30 सितम्बर 2022 है। 30 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह सफलता का सन्युक्त अंक है। यह एकल अंक 03 के जैसा कार्य करेगा। 03 का स्वामीग्रह गुरु है। आज 30-09-2022 का भाग्यांक 09 रहेगा। अंक 09 का स्वामी ग्रह मंगल है। गुरु, सूर्य व चन्द्रमा मित्र ग्रह हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 03 के मित्र अंक 01, 02 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
Aaj Ka Ank Rashifal 30 September 2022 in Hindi
जन्मांक 01 अंक राशिफल
जॉब में नामांक 03 व 09 की हेल्प से प्रगति होगी। मंगल आज का भाग्य स्वामी है। सूर्य, मंगल व चन्द्रमा आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है। स्वास्थ्य- सूर्य नेत्र रोग से परेशानी दे सकता है। गुड़ का दान करें।
शुभ अंक-03
जन्मांक 02 अंक राशिफल
चन्द्रमा व मंगल का प्रभाव रहेगा। जॉब व व्यवसाय में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 01 व 03 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ अंक-01
जन्मांक 03 अंक राशिफल
गुरु अंक व मंगल भाग्य स्वामी है। गुरु जॉब में प्रोमोशन दे सकते हैं। दिनांक स्वामी गुरु व मित्र ग्रह चन्द्रमा के सपोर्ट से व्यवसाय में भी उन्नति है। स्वास्थ्य- बुध स्किन विकार से कष्ट दे सकता है।
शुभ अंक-02
जन्मांक 04 अंक राशिफल
भाग्यांक 09 बैंकिंग व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 02 व 06 से शुभ लाभ है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
शुभ अंक-05
जन्मांक 05 अंक राशिफल
भाग्यस्वामी मंगल, आज का अंकस्वामी गुरु व इस अंक का स्वामी बुध का सपोर्ट हैं। जॉब में अंक 02 व 05 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
शुभ अंक-06
जन्मांक 06 अंक राशिफल
व्यवसाय में अंक स्वामी शुक्र व भाग्यस्वामी मङ्गल का सपोर्ट है। आज सफलता का दिन है। जॉब में नामांक 03 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य- मधुमेह के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ अंक-04
जन्मांक 07 अंक राशिफल
व्यवसाय में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे। जॉब में प्रगति है। स्वास्थ्य- लीवर के रोगी सावधानी बरतें। गुड़ का दान करें।
शुभ अंक-08
जन्मांक 08 अंक राशिफल
मंगल आत्मबल में वृद्धि देगा। आज के दिन शनि, मंगल व गुरु का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। भाग्य स्वामी मंगल बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
शुभ अंक-07
जन्मांक 09 अंक राशिफल
आज का भाग्यस्वामी स्वामी व इस अंक का स्वामी मंगल व्यवसाय में लाभ देगा। जॉब में नामांक 02 व 03 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है। गुड़ का दान करें।
शुभ अंक-01
