अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 27 November 2022: मकर व वृष राशि को मिलेगा ग्रहों के गोचर का लाभ, जानें बाकियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Nov 27, 2022, 02:00 AM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 27 November 2022: आज कन्या राशि के जातको को व्यवसाय में सफलता मिल सकती है। मेष और कर्क राशि के जातक को जाँब में नए अवसर मिलने की संभावना है। तुला राशि के जातक आज जॉब में तनावग्रस्त रह सकते हैं। वहीं, मेष और कर्क राशि के जातक को वाहन प्रयोग से सचेत रहने की जरूरत है।

Image

Horoscope Today 27 November 2022

Horoscope Today (आज का राशिफल) 27 November 2022:27 नवम्बर का राशिफ़ल-सुजीत जी महाराज- आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र व धनु राशि मे हैं। चन्द्रमा 06:05 pm के बाद मकर राशि में आ जाएंगे। गुरु मीन राशि में ही हैं । सूर्य वृश्चिक में है। मङ्गल मिथुन राशि में आ चुके हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ मकर व वृष राशि को सबसे ज्यादा मिलेगा। आज कन्या व कुम्भ राशि के लोग लाभान्वित होंगे। मेष व कुम्भ के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व कुम्भ राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

Also Read: Aaj Ka Panchang, 27 November 2022

1. मेष- सूर्य अष्टम व चन्द्रमा दशम भाव में हैं। आज गुरु व चन्द्रमा व्यवसाय में कुछ नया कर सकता है। शुक्र व बुध गोचर अनुकूल हैं। रूका कार्य बनेगा। पीला व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें। तिल का दान करें। पीपल की पूजा करें।

2. वृष-गुरु के अपनी राशि मीन व चन्द्रमा के 06:05pm के बाद नवम गोचर की अनुकूलता के कारण व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं लेकिन जॉब में कार्यों में लापरवाही से बचें। नीला व सफेद रंग शुभ है। पॉलिटीक्स में सफलता मिलेगी। मूंग का दान करें। तुलसी का पेड़ लगाएं।

3. मिथुन-बिजनेसेज में प्रोग्रेस संभावित है। राशि स्वामी बुध व सप्तम चन्द्रमा का गोचर बैंकिंग जॉब में प्रोग्रेस दे सकता है। हरा व आसमानी रंग शुभ है। धन प्राप्ति की सम्भावना रह सकती है। शनि के द्रव्य तिल का दान करें।

4. कर्क- गुरु भाग्यभाव में मंगलकारी हैं। शिव मंदिर के परिसर में पीपल का पेड़ लगाएं। आज चन्द्रमा इसी राशि से खष्ठम है। छात्रों के करियर में नवीन प्रोजेकट की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी। नारंगी व पीला रंग शुभ है।

5. सिंह-राशि स्वामी सूर्य चतुर्थ व गुरु अष्टम सफलता का कारक है। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट की तरफ प्रेरित होंगे। वाहन क्रय की योजना बनेगी। नारंगी व हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। माता का आशीर्वाद प्राप्त करें।

6. कन्या-पंचम चन्द्रमा रियल स्टेट,टीचिंग व मीडिया जॉब के लिए शुभ हैं। बिजनेस में बहुत दिन से रुका कार्य पूर्ण होगा। शनि अब मकर गोचर करके बिजनेस व जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है। गाय को केला व गुड़ खिलाएं।

7. तुला-आज जॉब में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। वाहन के प्रयोग पर सावधानी रखें। रियल स्टेट व मीडिया से सम्बद्ध जातकों के लिए चन्द्र व गुरु गोचर शुभ है। वाहन क्रय करने की बात चलेगी। हरा व नारंगी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाये।

8. वृश्चिक- आज मङ्गल रियल स्टेट व्यवसाय को सफल करेंगे। छात्रों में करियर को लेकर उत्साह होगा। तिल का दान करें। बैगनी व हरा रंग शुभ है। मङ्गल व चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें। माता के आशीर्वाद से चन्द्रमा ग्रह की शुभता बढ़ती है।

9. धनु-06:,05 am के बाद चन्द्रमा का मकर व गुरु के मीन गोचर का प्रभाव शुभ है। शनि के दूसरे गोचर की अनुकूलता से मीडिया व आई टी फील्ड में सफलता की प्राप्ति होगी । रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। पिता का आशीर्वाद लें।

10. मकर- चन्द्रमा का द्वादश व शनि का इस राशि में गोचर जॉब व व्यवसाय के लिए शुभ है । शनि व शुक्र बैंकिंग जॉब का कारक ग्रह है। छात्रों को सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। रियल स्टेट व्यवसाय में मंगल लाभ प्रदान कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। सफेद व नीला रंग शुभ है।

11. कुंभ-मङ्गल पंचम मंगलकारी है। 06:05 pm के बाद चन्द्रमा व शनि एकसाथ मकर राशि में यानी द्वादश हैं। द्वादश व्यय भाव है। धार्मिक यात्रा करें गुरु इसी राशि से द्वितीय है। शुक्र व्यावसायिक सोच को विस्तार देगा। राजनीति में सफल रहेंगे। यात्रा से लाभ मिल सकता है। पीला व सफेद रंग शुभ है।

12. मीन-सूर्य नवम व गुरु का इस राशि में व 06:05 pm के बाद चन्द्रमा - शनि का इस राशि से एकादश प्रभाव व्यवसाय के लिए शुभ है। चन्द्रमा व शनि का मकर भाव में गोचर,न्यायिक, बैंकिंग व आईटी जॉब के जातकों को को लाभ दे सकता है। चन्द्रमा आध्यात्म में सफलता की प्राप्ति कराएगा। पीला व लाल रंग शुभ है। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। सत्य वचन का ही प्रयोग करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article